टीवी मसाला

Bigg Boss 16: विकास मानकतला ने अर्चना गौतम की उड़ाई खिल्ली, चिकन ना देने पर बुलाया 'अनपढ़ औरत'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 16, 2022, 12:51 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे के बाद अब विकास मानततला ने अर्चना के राजनीतिक करियर का मजाक उड़ाया है। इसके साथ ही उन्होंने अर्चना को अनपढ़ औरत वा नॉनसेंस भी कहा। इन सब के बीच अर्चना और विकास के बीच बहसबाजी ने पूरा घर सिर पर उठा लिया है।

Image

Vikas Manaktala and Archana Gautam Fight

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में विकास मानततला (Vikas Manaktala) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिली है। शिव ठाकरे के बाद अब विकास ने भी अर्चना के राजनीतिक करियर का मजाक उड़ाया है। बिग बॉस के ताजा एपिसोड में अर्चना और विकास के बीच चिकन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विकास ने अर्चना को चिकन बनाने के लिए कहा जिसके जवाब में अर्चना ने उनसे मना कर दिया। जिसके बाद विकास उनपर भड़क गए और खूब बुरा-भला कहने लगे। उन्होंने अर्चना को अनपढ़ औरत वा नॉनसेंस भी कहा। इन सब के बीच अर्चना और विकास के बीच बहसबाजी ने पूरा घर सिर पर उठा लिया है।

'एक प्रतिशत वोट भी नहीं मिले'

अर्चना गौतम के राजनीतिक करियर पर सवाल खड़े करते हुए विकास ने कहा, 'कहां तक पढ़ाई की है तूने, अनपढ़ औरत। पता नहीं किसने चुनाव लड़ने दिया तुझे, कितने वोट मिले थे।' इसका जवाब देते हुए खुद विकास ही बोलते हैं कि एक प्रतिशत वोट भी किसी ने तुझे नहीं दिए हैं।' इस पर अर्चना भी आग बबूला हो जाती हैं और विकास को भला-बुरा कहने लगती हैं।

अर्चना के सपोर्ट में उतरीं श्रीजिता डे

इस सब बहसबाजी के बाद श्रीजिता डे, अर्चना का सपोर्ड करने लगती हैं और कहती हैं कि तुझे भी विकास से पूछना चाहिए कि उसने कहां तक पढ़ाई की है। वो ऐसे किसी को अनपढ़ नहीं बुला सकता है। इसके साथ ही वहां मौजूद सुंबुल तौकीर खान और एमसी स्टेन भी अर्चना के सपोर्ट में ही अपनी बात रखना शुरू करते हैं। इस बीच अर्चना कहती हैं कि उनकी अंग्रेजी ठीक नहीं हैं। जिसके बाद श्रीजिता डे उन्हें बताती हैं कि इसका मतलब यह नहीं हैं कि वह पढ़ा लिखा नहीं है या तुम उसे अनपढ़ बुला सकते हो।

इस बीच अब देखने वाली बात यह होगी कि आज वीकेंड का वार में सलमान खान किस तरह से इसपर रिएक्ट करते हैं। पहले भी सलमान से यह साफ कर दिया था कि कोई भी कंटेस्टेंट बाहर की बात घर पर लेकर नहीं आएगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article