टीवी मसाला

Bigg Boss 16: 'तू उससे शादी कर ले..' अब्दु रोजिक को लेकर साजिद खान और निमृत कौर के बीच हुई बहसबाजी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 16, 2022, 09:52 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में अब्दु रोजिक और निमृत कौर आहलूवालिया को लेकर चर्चाएं बनी हुई हैं। बीते कुछ दिनों से यही मुद्दा जोरों पर हैं। आज बिग बॉस के एपिसोड में साजिद खान और निमृत कौर आहलूवालिया के बीच इसी बात को लेकर बहस होने वाली है।

Image

Abdu Rozik, Sajid Khan and Nimrit Kaur Ahluwalia

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। उनकी क्यूटनेस पर हर कोई फिदा हो गया है। हालांकि बीते दिनों से अब्दु रोजिक और निमृत कौर आहलूवालिया को लेकर चर्चाएं बनी हुई हैं। अब्दु रोजिक की मजाक-मजाक में निमृत को लेकर फीलिंग्स सीरियस हो गई, जिसके बाद साजिद खान, अब्दु को निमृत से दूर रहने की सलाह देते हुए भी नजर आ रहे हैं। जिसकेसाथ ही साजिद, निमृत को भी यह स्थिति समझदारी से हैंडल करने के लिए कहते नजर आने वाले हैं। आज बिग बॉस के एपिसोड में साजिद खान और निमृत कौर आहलूवालिया के बीच इसी बात को लेकर बहस होने वाली है। इस बहस के बीच साजिद कुछ ऐसा कह देते हैं जो निमृत को बिलकुल अच्छा नहीं लगता है।

'तू उससे शादी कर ले'

इस बीच साजिद खान, निमृत से बाद करते हैं कि तुझे पता है वो तुझे प्रपोज करने वाला था। जिसके जवाब में निमृत कहती हैं प्लीज ऐसे मत बोलो कि मुझे उसकी चिंता नहीं हैं। साजिद कहते हैं, 'तो फिर तू उससे शादी कर ले। या फिर उसके दिल पर पत्थर मार दे'। इसके बाद निमृत कुछ परेशान नजर आती हैं और साजिद से कहती हैं कि यह कैसा सवाल है।

निमृत से प्यार करने लगे अब्दु

साजिद खान ने अब्दु से सवाल पूछा, क्या तू सच में निमृत से प्यार करता है? जिस पर जवाब देते हुए अब्दु ने कहा, 'पहले हां लेकिन अब नहीं' जिसके साथ ही साजिद, अब्दु को समझाते हैं कि तुझे पता है ना कि निमृत तेरी गर्लफ्रेंड नहीं बनेगी। उसको बाहर एक बॉयफ्रेंड है। अब्दु कहते हैं कि हां उन्हें यह बात बता है।

बता दें आज वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान, साजिद की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। सलमान का मानना है कि साजिद खान ही अब्दू की फीलिंग्स को बढ़ाते हैं और फिर बाद में उन्हें मना कर देते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article