Bigg Boss 16: आज वीकेंड का वार एपिसोड होने वाला है। वीकेंडा का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) लगाएंगे एमसी स्टैन और टीना दत्ता (Tina Datta) की क्लास। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो वीडियो में सलमान टीना से कहते हैं कि आप किस बात से परेशान हैं? इसके जवाब में टीना कहती हैं सर में आपसे अकेले में बात करना चाहती हूं। मैं सबके सामने बात नहीं करूंगी। सलमान ने टीना को कंफेशन रूम में बुलाया। वीडियो में टीना कहती हैं सर मुझे समझ नहीं आ रहा है कि घर में लोगों से बात करना इतना मुश्किल क्यों है? इस पर सलमान कहते हैं टीना आपको लोगों की सपोर्ट की जरूरत है। टीना कहती हैं सपोर्ट नहीं, सर लेकिन कोई तो हो जिसे मैं अपनी दिल की बात कह सकूं।
सलमान ने टीना से कहा कि आपने तो शालीन को आई लव यू बोला है। इसके जवाब में टीना कहती है मैंने एक दोस्त के तौर पर बोला है। इसके जवाब में सलमान बोलते है आप दोनों की दोस्ती बाहर तो ऐसी बिल्कुल भी नहीं दिख रही हैं। उन्होंने कहा, सर मैं उसे जानती तक नहीं हूं। सलमान ने टीना को समझाया कि जो लोग अकेले गेम खेलते हैं वहीं शो जीतते हैं। आप शो जीतने आई हैं या लोगों से रिश्ता बनाने।
टीना का हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन
घर में टीना दत्ता का इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ था। शुरुआत से ही टीना घर की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक है। इस हफ्ते टीना घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीना दत्ता घर से एलिमिनेट हो सकती हैं। टीना के बेघर होने की खबर पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स एक तरफ खुश है कि टीना घर से बेघर हो रही है तो दूसरी तरफ उनके फैंस इस बात से काफा भड़के हुए है।
