Bigg Boss 16: इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड मस्ती से भरपूर रहा। शो में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, रोहित शेट्टी और जैकलीन फर्नांडिस अपनी फिल्म सकर्स को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। घर के सबसे चहेते कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक अपनी हेल्थ की वजह से घर से बाहर हो गए हैं। इस वजह से इस हफ्ते घर में कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ। अब्दू घर में दोबारा वापसी करते है या नहीं इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। घर में इस हफ्ते 3 कैप्टन बनाए गए है। तीनों कैप्टन में लगातार किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती हैं। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में टीना दत्ता (Tina Datta) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के बीच चॉकलेट को लेकर लड़ाई हुई।
वीडियो में सुंबुल कहती हैं कैप्टेंसी में मेरे पास 2 पैकेट चॉकलेट आई है। इसके जवाब में टीना कहती हैं तीन हफ्ते से चोरी हो रही है और फिर कैप्टन खुद कह रहे हैं कि चोरी कर लो। इसके बाद सुंबुल कहती हैं आपको क्या लगता है मैं आपसे डरती हूं। टीना कहती हैं डरती हो या नहीं हो ये सब अपने घर में जाकर करना मेरे सामने नहीं। मेरे से ऊंची आवाज में बात मत करो ठीक है। दोनों के बीच जमकर बहस होती है। बाद में टीना कहती हैं तुम तो घर में किसी भी कंटेस्टेंट के लिए एग्जिस्ट ही नहीं करती हो। जाओ जाकर मुंह पर काला मास्क पहन लो। जाग जाओ।
सुंबुल और टीना में हुआ झगड़ा
सुंबुल और टीना में शुरुआत से ही नहीं बन रही हैं। अब दोनों का ये झगड़ा क्या मोड लेता है। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। पहले से ही दोनों के बीच में शालीन की दोस्ती को लेकर झगड़ा होता है रहा है। टीना दत्ता और सुंबुल शुरुआत से ही स्ट्रांग सदस्य माने जा रहे हैं।
