टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शो से बाहर होंगी Sumbul Touqeer Khan, निर्माताओं ने Sajid Khan को बचाने के लिए रचा षड्यंत्र!

Sumbul Touqeer Khan EVICT from BB 16: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' से बाहर होने के लिए सुंबुल तौकीर खान, साजिद खान, टीना दत्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, शालीन भनोट और एमसी स्टेन नॉमिनेट हुए हैं। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सुंबुल तौकीर खान का रिएलिटी शो से पत्ता कट सकता है।

Image

Sajid Khan and Sumbul Touqeer Khan

Sumbul Touqeer Khan EVICT from BB 16: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में आए दिन नए-नए ट्विस्ट आने शुरू हो गए हैं। इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए सुंबुल तौकीर खान, साजिद खान, टीना दत्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, शालीन भनोट और एमसी स्टेन नॉमिनेट हुए हैं। इस समय दर्शकों के बीच यह जानने की बेताबी बनी हुई है कि बिग बॉस 16 के घर से इस हफ्ते कौन सा सदस्य बाहर होने वाला है। हालांकि अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार बिग बॉस 16 के घर से साजिद खान नहीं बल्कि सुंबुल तौकीर खान बाहर हो सकती हैं।

बिग बॉस 16 से जुडी अब जो खबर सामने आ आई हैं उनके अनुसार सुंबुल तौकीर खान को इतना पुश करने के बाद भी उनका शो के प्रति ज्यादा योगदान नहीं रहा है। ऐसे में मेकर्स उन्हें बाहर कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर साजिद खान का स्क्रीन टाइम सुंबुल के मुकाबले काफी ज्यादा है। मेकर्स को लगता है कि साजिद सुंबुल की तुलना में शो में ज्यादा इंटरेस्ट ले रहे हैं। इसलिए साजिद खान की जगह सुंबुल तौकीर खान पर शो से बाहर निकलने का खतरा मंडराया हुआ है।

बीते हफ्ते सुंबुल तौकीर खान को लेकर हंगामा मचा था। अदाकारा के पिता ने उनसे बात करते हुए टीना दत्ता और शालीन भनोट के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसी वजह से टीना और शालीन सुंबुल और उनके पिता पर काफी आगबबूला भी हुए थे। बीते हफ्ते दिलचस्प बात यह भी रही कि सलमान खान ने नॉमिनेट हुए किसी भी सदस्य को घर से बाहर नहीं किया था। हालांकि वीकेंड के वार पर यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान किसी घरवाले को बाहर का रास्ता दिखाते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article