टीवी मसाला

Bigg Boss 16: इस हसीना का कटेगा पत्ता! टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान और प्रियंका चौधरी, कौन होगा घर से बेघर?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 2, 2022, 08:39 AM IST

Bigg Boss 16 Elimination: बिग बॉस 16 में इस हफ्ते का एलिमिनेशन काफी मजेदार रहने वाला है। शो में अब तक कुछ 4 कंटेस्टेंट को बाहर किया जा चुका है। अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि साजिद खान और सुंबुल तौकीर खान में से कोई एक ही इस हफ्ते घर से बेघर होने वाला है।

Image

Bigg Boss 16 this week Eviction

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 में इस हफ्ते का एलिमिनेशन मजेदार होगा।
  • सुंबुल और साजिद में से कोई एक घर से बेघर हो सकता है।
  • शो के मेकर्स पर साजिद को बचाने के आरोप लग रहे हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इस हफ्ते एलिमिनेशन (Bigg Boss 16) और भी जबरदस्त होने वाला है। इस बार घर से बेघर होने के लिए साजिद खान, सुंबुल तौकीर खान, प्रियंका चौधरी, टीना दत्ता, शालीन भनोट, शिव ठाकरे और एमसी स्टेन समेत कुल 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। शो के मेकर्स पर कई बार आरोप लगाए जा चुके हैं कि वह वोंटिग से अलग जाकर अपनी पसंद से कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन से बचा लेते हैं। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा हैं। साजिद खान को बचाने के आरोप में लोगों ने शो के मेकर्स को घेर लिया है। अब ताजा रिपोर्ट में जो खबर सामने आ रही है वह आपके लिए काफी चौंकने वाली हो सकती है।

क्या इस हफ्ते भी नहीं होगी एलिमिनेशन?

ताजा रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि बीते हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी कोई कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड एंट्री होने की वजह से शो के मेकर्स ने यह फैसला लिया है। वहीं कुछ का मानना है कि क्योंकि साजिद खान को सबसे कम वोट मिले हैं, इसलिए उन्हें बचाने के लिए ही मेकर्स ने नो एविक्शन का प्लान बनाया है। शो के मेकर्स की यह रणनीति लोगों को पसंद नहीं आ रही है।

साजिद खान को बचा लेंगे मेकर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक साजिद खान को फैंस के सबसे कम वोट मिले हैं, साजिद के बाद सबसे कम वोटों के मामले में सुंबुल का नाम सामने आ रहा है। सुंबुल तौकीर खान की कमजोर गेम को देखते हुए इफ्ते पूरे-पूरे चांस हैं कि शो के मेकर्स उन्हें ही घर से बेघर करने वाले हैं। साजिद खान को सबसे कम वोट मिलने के बाद भी बचाया जा सकता है। इस पर सोशल मीडिया पर फैंस अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि सुंबुल का फैन बेस काफी ज्यादा है इस वजह से वह घर से बेघर नहीं होंगी। वहीं कुछ का मानना है कि फैंस के विरुद्ध जाकर साजिद खान को बचाना शो के लिए अच्छा साबित नहीं होगा।

इस सीजन के मास्टरमाइंड हैं साजिद?

सोशल मीडिया पर एक बार फिर बिग बॉस और साजिद खान के नाम की चर्चा हो रही हैं। साजिद खान इस सीजन की शुरुआत से ही नॉमिनेशन से लगातार बचते हुए आ रहे हैं। हालांकि इस हफ्ते उनकी गेम पलट गई और प्रियंका ने उन्हें घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। कई फैंस का मानना है कि बिग बॉस 16 के असली मास्टर माइंड साजिद खान ही हैं।

बता दें कि इस सीजन अब तक, मान्या सिंह, गौरी नागौरी, गौतम विज और श्रिजिता डे को एलिमिनेट किया जा चुका है। पिछले हफ्ते किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बेघर नहीं किया गया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article