टीवी मसाला

मीडिया के सामने फूट- फूटकर रोईं शर्लिन चोपड़ा, बोलीं- साजिद खान के सर पर है सलमान का हाथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 09:37 PM IST

Bigg Boss 16 : शर्लिन चोपड़ा का हाल ही में वीडियो वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा कि वो साजिद खान के खिलाफ बयान दर्ज करवाने आई थी। लेकिन उनका बयान दर्ज नहीं हुआ है। एक्ट्रेस ने कहा कि उसके ऊपर सलमान खान का हाथ है।

Image

sheryln and sajid khan

Bigg Boss 16 : एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sheryln Chopra) इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस तब से साजिद खान (Sajid Khan) के खिलाफ लड़ रही हैं, जब से वो सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में शामिल हुए हैं। एक्ट्रेस ने निर्माता के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था। शर्लिन ने साजिद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। एक्ट्रेस आज अपना बयान दर्ज करवाने जुहू पुलिस पहुंची थीं। हाल ही में एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि मुझे बताया गया कि जिस पुलिस अधिकारी को मेरा केस सौंपा गया है वो मौजूद नहीं है। मैंने उनसे कहा कि मुझे एक महिला अधिकारी दे ताकि मैं अपना बयान दर्ज करवा सकूं। मैं निष्पक्ष जांच चाहती हूं।

शर्लिन ने दावा किया कि साजिद के ऊपर सलमान का हाथ है

एक्ट्रेस ने दावा किया कि साजिद खान के ऊपर सलमान का हाथ है। एक्ट्रेस ने कहा उनके होते साजिद खान का कोई बाल तक बाका नहीं कर सकता है। एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा कि मैं खुद को बेबस महसूस कर रही हूं। मैंने मुंबई पुलिस कमिश्ननर को फोन कर कहा कि सर जुहू पुलिस मुझे सीरियस नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा मुझे नहीं पता कि उनकी क्या मजबूरी है। मैं सोचती हूं एक सेलिब्रिटी के साथ ऐसा होता है तो आम इंसान के साथ क्या होता होगा।

शर्लिन लगातार साजिद खान के खिलाफ बयान दे रही हैं। एक्ट्रेस को इस बात से आपत्ति है कि साजिद बिग बॉस का हिस्सा है। इससे पहले भी कई सेलेब्स ने साजिद के शो में एंट्री पर एतराज जताया था। साजिद का नाम 2017 में हुए मी टू आंदोलन के दौरान नाम सामने आया था। निर्माता के पास पिछले 4 साल से कोई काम नहीं था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article