टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन ने 25 लाख के बदले कुर्बान किया अपना प्यार, टीना और सुंबुल में से कौन होगा घर से बेघर?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 10, 2022, 04:26 PM IST

Bigg Boss 16: शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड पर जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आए है। सलमान खान ने शालीन को टास्क देते हुए कहा कि आपको सुंबुल और टीना को बचाने के लिए देने पड़ेंगे 25 लाख रुपये। क्या शालीन लगाएंगे अपने दोस्तों के लिए प्राइस मनी पर दांव?

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: आज वीकेंड का वार एपिसोड में एक सदस्य घर से बेघर होने वाला है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को नया टास्क दिया। शो के होस्ट सलमान खान ने शालीन को टास्क दिया कि वो टीना और सुंबुल को घर से बेघर होने से बचा सकते हैं। लेकिन इसके साथ एक ट्विस्ट है। शालीन को सुंबुल और टीना को बचाने के लिए शो की प्राइस मनी में से 25 लाख रुपये देने होंगे। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए निम्रत कौर अहलूवालिया और एमसी स्टैन भी नॉमिनेटे थे। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया है।

प्रोमो वीडियो में शालीन अपने दोस्तों को बचाने के लिए क्या देंगे शो की प्राइस मनी से 25 लाख रुपये दांव पर। वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन लिखा है, शालीन फंसा है गंभीर स्थिति में। टीना और सुंबुल को बचाने के लिए क्या देगा वो 25 लाख की बली?

क्य शालीन लगाएंगे प्राइस मनी की रकम दांव पर

प्रोमो में सलमान से शालीन भनोट कहते हैं, टीना और सुंबुल में से कोई बेघर न हो तो आप बजर दबाएंगे लेकिन पच्चीस लाख निकाल दिए जाएंगे। सलमान एक, दो ,तीन काउंटडाउन गिनते हैं और शालीन कहते हैं सर एक सेकेंड। इस बाद सलमान कहते हैं अब देखते हैं टीना और सुंबुल में से कौन होगा घर से बेघर? शालीन ने कहा, नहीं... नहीं... नहीं। सोशल मीडिया पर फैंस ने वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, शालीन क्यों इन दोनों में से किसी को चुन रह है। मुझे तो टीना और शालीन दोनों ही नहीं पसंद है। दूसरे यूजर ने लिखा, बिग बॉस दोनों को ही भेज दो। एक अन्य यूजर ने लिखा, सुंबुल क्यों बॉटम टू में है? क्या आप ऑडियंस को बेवकूफ समझते हैं?

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article