टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने सलमान खान पर दिया विवादित बयान, वीकेंड का वार पर फिर लगेगी क्लास

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 11, 2023, 12:47 PM IST

Bigg Boss 16: शालीन भनोट (Shalin Bhanot)ने एक बार फिर बिग बॉस के घर में कुछ ऐसा बयान दे दिया है, जिससे उनकी दोबारा क्लास लगने वाली हैं। शिव ठाकरे की मां से बात करते हुए शालीन भनोट ने सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है।

Image

Salman Khan and Shalin Bhanot

KEY HIGHLIGHTS
  • शालीन भनोट ने सलमान खान को लेकर दिया विवादित बयान।
  • शिव ठाकरे की मां से बात करते हुए बिगड़े एक्टर के बोल।
  • बयान के बाद तुरंत कैमरे के सामने माफी मांगते दिखे शालीन भनोट।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) ने कुछ ऐसा बयान दिया है जिससे वह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बिग बॉस फैंस उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। उन्होंने सलमान खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। हालांकि इस बयान को देने के तुरंत बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया और जिसके बाद कैमरे के आगे माफी मांगते नजर आ रहे हैं। इस बीच शिव ठाकरे, शालीन को कहते हैं कि अब फिर से वीकेंड का वार पर शालीन की क्लास लगने वाली है। शिव के साथ ही बिग बॉस फैंस का भी यही मानना है कि इस वीकेंड का वार पर भी सलमान खान, शालीन को खरी-खोटी सुनाने वाले हैं। शिव ठाकरे की मां से बात करते हुए शालीन भनोट मजाक-मजाक में सलमान खान के बारे में कहते हैं कि उनकी कुंडली में सलमान खान का दोष है। जिसके बाद शिव ठाकरे उन्हें ऐसा बयान देने से मना करते हैं।

सलमान खान पर दिया विवादित बयान

शिव ठाकरे की मां से आशा से बात करते हुए शालीन भनोट के बोल बिगड़ गए और सलमान खान के बारे में विवादित बयान दे दिया। शिव ठाकरे की मां ने शालीन भनोट से मजाक में कहा, 'तुम्हे सलमान सर से हमेशा डांट पड़ती है, तुम फालतू की चीजें मत किया करो।' जिसके जवाब में शालीन भनोट कहते हैं, 'मुझे लगता है कि मेरी कुंडली में सलमान दोष है।' जिसके बाद वह हंसने लगते हैं। इस बीच शिव ठाकरे कहते हैं, 'इसी वजह से इसे डांट पड़ती हैं ये बोलने से पहले सोचता नहीं है।' जिसके बाद शालीन भनोट तुरंत कैमरे के सामने माफी मांगने लगते हैं।

फैंस को अब वीकेंड के वार का इंतजार

इस बीच शालीन भनोट के इस बयान पर बिग बॉस फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। फैंस का मानना है कि अब एक बार फिर शालीन भनोट की क्लास लगते वाली है। वहीं दूसरी ओर कुछ फैंस का मानना है कि इस सीजन में केवल शालीन ही ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो सलमान खान से बहस करने के लिए जाने जाते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article