टीवी मसाला

Bigg Boss 16 के घर में बिलकुल अकेला पड़ गए शालीन भनोट, रो-रोकर फैंस से की एलिमिनेट करने की मांग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 23, 2023, 02:11 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी किया गया है। जिसको देखने के बाद फैंस का दिल पसीज गया है। इस प्रोमो में शालीन भनोट बुरी तरह से टूटते नजर आ रहे हैं। शालीन भनोट बिग बॉस के घर में बिलकुल अकेला पड़ गए हैं। घरवालों ने उनसे बात तक करने से मना कर दिया है।

Image

Bigg Boss 16 New Promo

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी हुआ है।
  • शालीन भनोट बिग बॉस के घर में अकेला पड़ गए हैं।
  • शालीन बाकी घरवालों से उन्हें नॉमिनेट करने को कह रहे हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का नया प्रोमो (Bigg Boss 16 Promo) जारी कर दिया गया है। बिग बॉस के इस प्रोमो में शालीन भनोट काफी बुरी हालत में नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस का दिल पसीज गया है। बिग बॉस के नए प्रोमो में शालीन भनोट बुरी तरह से टूटते देखे जा सकते हैं। इस समय शालीन, बिग बॉस के घर में बिलकुल अकेला पड़ गए हैं। उनका साथ देने वाला कोई नहीं हैं, यहां तक की घरवालों ने उनसे बात तक करने से मना कर दिया है। खासकर टीना दत्ता और प्रियंका चौधरी पूरी तरह से शालीन के खिलाफ हो गई हैं और उनकी शक्ल तक नहीं देखना चाहती हैं।

इस बीच शालीन भनोट, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे के साथ खड़े होकर अपने दिल का दर्द बयां करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह बिग बॉस के गेम में हार मानते हुए भी नजर आ रहे हैं।

'प्लीज मुझे नॉमिनेट कर दो'

बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में शालीन भनोट को प्रियंका चौधरी से यह पूछते हुए देखा जा रहा है कि क्या मैं आपसे 5 मिनट के लिए बात कर सकता हूं, जिसके जवाब में प्रियंका चौधरी उनको जवाब देती हैं कि मैं इस बारे में सोचूंगी। जिसके बाद शालीन भनोट काफी भावुक हो जाते हैं और कहते हैं, 'मेरे पास कोई बात करने के लिए भी नहीं है, मेरे सामने टीना और प्रियंका हंसते रहते हैं, क्या करूं मैं बिलकुल अकेला पड़ गया हूं।' इसके साथ ही वह एमसी स्टैन और शिव ठाकरे से कहते हैं, 'तुम लोग प्लीज मुझे नॉमिनेट कर दो मुझे अब बाहर जाना हैं।'

पसीजा फैंस का दिल

शालीन भनोट को इस तरह देख कर बिग बॉस फैंस का दिल पसीज गया है। दर्शकों का मानना है कि शालीन भनोट का यह हाल करमा की वजह से ही हुआ है लेकिन फिर भी इस तरह किसी एक कंटेस्टेंट को टारगेट करना बिलकुल सही नहीं है, कम से कम किसी एक घरवाले को तो उसके दिल की बात सुननी चाहिए।

बता दें कि बिग बॉस के प्रोमो में निमृत कौर आहलूवालिया कहती हुई नजर आती हैं, 'अब शालीन बिलकुल अकेला पड़ गया है और अब वह सहानुभूती मांग रहा है।' यह सुनने के बाद फैंस निमृत पर भड़क रहे हैं और उन्हें बेहद असंवेदनशील बता रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article