Bigg Boss 16: आज बिग बॉस में शुक्रवार का वार एपिसोड है। दर्शक पूरे हफ्ते इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए हैं। इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) ने कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई तो कुछ लोगों की तारीफ करते नजर आए। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा लोगों को शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के चिकन के राग ने परेशान किया। शालीन की इस डिमांड से सिर्फ घरवाले ही नहीं, बिग बॉस भी परेशान दिखे। अब इस मामले में अब सलमान खान ने शालीन भनोट की क्लास लगाई है।
प्रोमो में सलमान कहते हैं कि मैं एक बार सबसे क्लीयर करना चाहता हूं कि सबका ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने कहा टीम या बिग बॉस को पक्षपात करने का कोई शौक नहीं है। सलमान ने कहा,' शालीन आज मैं आपका फूल बंदोबस करके जाऊंगा। आपका चिकन- चिकन इतना हो गया है। टास्क शुरू होने से पहले, रात को सोने से पहले। ये एक मजाक बना गया, सब चिकन खान बाहर रेस्टोरेंट जाते हैं। लेकिन शालीन चिकन खाने बिग बॉस के घर में आए है'। उन्होंने आगे कहा, 'बिग बॉस मैं तो कहता हूं ये सब भेज क्यों रहे हो। मैं तो कहता हूं ये भी बंद कर दो'।
शालीन के चिकन राग पर सलमान ने लगाई फटकार
शालीन के अलावा सलमान अर्चना की क्लास भी लगाते हैं। दरअसल अर्चना ने कहा था कि बिग बॉस में आने के लिए उन्होंने 4 सूटकेस दिए थे, लेकिन वो आए नहीं। मुझे लगता है वैनिटी वैन से चोरी हो गए। इस पर सलमान कहते हैं कि अर्चना आप कैसे लोगों के साथ रहती हो जो कपड़े चुराते हैं।
जाह्नवी और सनी कौशल पहुंचे बिग बॉस के घर
शो में आज जाह्नवी कपूर और सनी कौशल अपनी फिल्म 'मिली' प्रमोट करने पहुंचेंगे। दोनों स्टार्स घरवालों के साथ जमकर मस्ती करेंगे। इसी के साथ घरवालों के सग गेम भी खेलते नजर आएंगे। जाह्नवी ने गोरी नागोरी के साथ किया डांस। उन्होंने घर के कैप्टन अब्दू रोजिक के साथ जमकर मस्ती की।
