Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में वीकेंड पर दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो में दिनोंदिन फाइट्स बढ़ती ही जा रही हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई कंटेस्टेंट ट्विटर पर ट्रेंड करता रहता है। दर्शकों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए शो को एक्सटेंशन मिल गया है।बिग बॉस ने घरवालों को इसके लिए पार्टी दी। वीकेंड का वार में अब्दू रोजिक के जाने के बाद सदस्य काफी इमोशनल हो गए थे। अब्दू के जाने से घरवालों को उनकी कमी खल रही थी।
घर में अर्चना और प्रियंका की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों के बीच हर छोटी- छोटी बातों को लेकर लगातार बहस हो रही है। एक बार फिर दोनों के बीच रोटियों की कमी को लेकर महाभारत हुई। वीडियो में सौंदर्या कहती हैं अर्चना अपनी ड्यूटी नहीं करेंगी। प्रियंका कहती हैं कि ये सब पहले कहना चाहिए था। अब बोल रही है। प्रियंका अंकित से कहती हैं मैं रोटी बनाऊंगी जिसे खाना से मुझे बता दें। इसके बाद अर्चना कहती हैं तुम्हारी तरह आटा बचाकर नहीं रखती हूं। सबको ज्यादा - ज्यादा रोटी खिलाती हूं। अर्चना की इन बातों को सुनने के बाद प्रियंका कहती हैं तुम मेरा बता रही हो लेकिन जब खुद करती हो तो तब कुछ नहीं।
प्रियंका और अर्चना में हुई रोटी को लेकर महाभारत
अर्चना यही नहीं रूकती है वो प्रियंका को ओ पागल औरत कहकर बुलाती है। रोटी को लेकर दोनों का विवाद खत्म होने का नाम नहीं लेता है। इस दौरान किचन और लीविंग एरिया में सभी घरवाले मौजूद होते हैं।
इससे पहले भी दोनों के बीच में कई बार झगड़ा हो चुका है। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक तरफ प्रियंका के फैंस का कहना है कि अर्चना फुटेज के लिए प्रियंका से लड़ रही है तो दूसरी तरफ यूजर्स का कहना है फुटेज के लिए ये लोग लड़ाई करते हैं।
