टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन संग फेक बॉन्ड बनाने पर प्रियंका चौधरी हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- जिधर वजन उधर भजन...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 11, 2022, 12:49 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी आई ट्रोलर्स के निशाने पर। टीना दत्ता के जाने के बाद प्रियंका शालीन को कंसोल करती हुई नजर आईं। शालीन और प्रियंका की बढ़ती नजदीकियां देखकर भड़के यूजर्स। सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं प्रियंका।

Image

priyanka and shalin (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में हर दिन दर्शक को कुछ न कुछ नया देखना को मिलता है। हर कंटेस्टेंट की अपनी फैन फॉलोइंग है और ये फैन पेज दूसरे कंटेस्टेंट्स को ट्रोल भी करते हैं। शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका और एमसी स्टैन को देखकर फैंस काफी नाराज हो गए थे। एमसी स्टैन के फैंस का कहना था कि प्रियंका जानबूझकर दोस्ती का नाटक कर रही हैं। वहीं, अब शालीन के फैंस ने प्रियंका को ट्रोल किया है।

फैंस का कहना है कि टीना के जाते ही प्रियंका शालीन को कंफर्ट करने की कोशिश करती हैं। उनका कहना था कि प्रियंका जानती हैं कि कैमरा उन्हें कवर कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि पहले तो प्रियंका को कभी शालीन भनोट की चिंता नहीं हुई अब अचानक से ऐसा क्या हो गया?

शालीन संग नजदीकियां बढ़ाने पर प्रियंका हुईं ट्रोल

दोनों को साथ में देखकर यूजर्स का कहना है कि ये सब नाटक कैमरे के लिए है। एक यूजर ने लिखा, प्रियंका तो जिधर वजन उधर भजन। दूसरे यूजर ने लिखा, बेचारे अंकित भाई के लिए बुरा लग रहा है। प्रियंका ने इन दिनों अंकित गुप्ता से दूरी बनानी शुरू कर दी है। प्रियंका चौधरी शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट है। कई लोगों का कहना है कि वो इस सीजन की विनर बन सकती हैं।

घर से बेघर हुई थीं टीना दत्ता

घर में वीकेंड का वार पर टीना दत्ता के शॉकिंग एलिमिनेशन से घरवाले काफी हैरान रह गए। लेकन हम आपको बता दें कि इस हफ्ते भी कोई घर से बेघर नहीं हुआ है। बिग बॉस ने शालीन की दोस्ती का टेस्ट लिया, जिसमें वो फेल हो गए। टीना दत्ता को बिग बॉस ने सीक्रेट रूम में रखा था जहां, मिला उन्हें रियलिटी चेक।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article