Bigg Boss 16: टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में इन दिनों तहलका मचा हुआ है। घर में जहां एक तरफ अर्चना की हरकतों से प्रियंका चौधरी का हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन तो दूसरी तरफ घरवालों की चिट्ठी पढ़कर कंटेस्टेंट्स हुए काफी इमोशनल। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें शालीन और निम्रत अपने घर से आए लेटर को पढ़कर काफी इमोशनल हो गए। निम्रत को अपने पेरेंट्स का लेटर मिला, जिसे पढ़ने के बाद वो काफी रोने लगीं।
निम्रत के पेरेंट्स ने उन्हें गेम में आगे बढ़ने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि निम्रत हम आपकी हिम्मत है और जब भी आपका मन उदास हो तो चांद की तरफ जरूर देख लें। वहीं, शालीन भनोट के पिता ने भी उनका हौसला बढ़ाया। शालीन के पिता ने कहा कि वो घर में शेर हैं और उन्हें ट्राफी जीतकर आनी है। शालीन इस दौरान काफी इमोशनल हो गए।
घरवालों की आंखें हुईं नम
आपको बताते चलें कि घर में कैद हुए कंटेस्टेंट्स को एक महीने से ज्यादा का समय बीत गया है। अब कंटेस्टेंट्स को अपने घर की याद आ रही हैं। ऐसे में बिग बॉस नया टास्क लेकर आए जिसमें सभी घरवालों को अपने पेरेंट्स का लेटर मिलता है। परिवार की चिट्ठी पढ़कर घरवालों की आंखें होगी नम। इसी के साथ अर्चना और प्रियंका की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दोस्तों के बीच घर के काम को लेकर जमकर बहस शुरू हुई थी। शो के प्रोमो में प्रियंका चौधरी काफी रोने लगती हैं। वो अंकित से कहती हैं कि वो मेरा खून पी रही हैं। अंकित प्रियंका को संभालने की कोशिश करते हैं। मेकर्स ने शो को दिलचस्प बनाने के लिए हाल ही में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री करवाई है। कल वीकेंड का वार एपिसोड है। इस एपिसोड का इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं।
