टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अब्दू और निमृत बने घर के नए कपल, क्यूट रोमांस देख आप भी हो जाएंगे फिदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 07:59 PM IST

बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड में घर को हॉस्टल में बदल दिया गया है। बिग बॉस का नया टास्क काफी मेजदार होने वाला है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया है।

Image

bigg boss 16

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में दोस्ती से लेकर प्यार तक का हर रंग दर्शकों को देखने को मिल रहा है। सीजन के शुरुआत से ही घर में कई जोड़ियां देखने को मिल रही है। सलमान खान (salman khan) के शो में जहां एक तरफ दोस्ती दुश्मनी में बदल रही हैं। वहीं, दुश्मनों के बीच दोस्ती दिखाई दे रही हैं। मेकर्स की तरफ से शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। वहीं, घर में एक नई जोड़ी की क्यूटनेस ने हर किसी को इंप्रस कर दिया है। ये कोई और नहीं, घर के छोटे भाईजान अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) और निमृत कौर अहूवालिया (Nimrit kaur) की प्यार भरी बॉन्डिंग दर्शकों के बेहद पसंद आ रही हैं। प्रोमो में बिग बॉस का घर हॉस्टल में तब्दील नजर आ रहा है।

बिग बॉस का घर बना हॉस्टल

बिग बॉस ने घर के सभी कंटेस्टेंट को एक नया टास्क दिया है। इस टास्क में घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक तरफ बॉयज हॉस्टल और दूसरी तरफ गर्ल्स हॉस्टल है। साजिद को चौकी दार और अर्चना को हॉस्टल की वार्डन बनाया गया है। बिग बॉस ने घरवालों को मजेदार टास्क दिया है। साजिद खान को लड़कों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अर्चना पर लड़कियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टास्क के दौरान घर में नए लव बर्ड निमृत और अब्दू का रोमांस देखने को मिलता है। नए वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, बिग बॉस हॉस्टल तैयार है बनने के लिए प्यार का अड्डा।

निमृत और अब्दू बने नए लव बर्ड्स

प्रोमो में एक तरफ जहां टीना और शालीन का प्यार परवान चढ़ता है। वहीं, अकिंत और प्रियंका भी एक- दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन अब्दू और निमृत की जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा है। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। दोनों के बीच की क्यूट केमिस्ट्री फैंस को काफी एंटरटेनिंग लगती हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कौन से कंटेस्टेंट की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को पसंद आती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article