टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: बा और वनराज बनेंगे अनुपमा के दुश्मन, घर छोड़कर चली जाएगी पाखी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 06:47 PM IST

Anupamaa Spoiler: अनुपमा में धमाकेदार ट्रैक आने वाला है। शो के अपकमिंग एपिसोड में जहां वनराज और बा होंगे अनुपमा की पढ़ाई के खिलाफ। वहीं, पाखी लेगी घर छोड़ने का फैसला।

Image

anupamaa (image: instagram)

Anupamaa Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा (Anupamaa) टीआरपी लिस्ट में सबसे टॉप पर है। मेकर्स आए दिन शो में टिस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो की कहानी से दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। एक तरफ जहां उम्र के इस पड़ाव में अनुपमा ने कॉलेज में अपनी पढ़ाई की तरफ एक कदम आगे बढ़ाया है। वहीं, दूसरी तरफ पाखी और अधिक की लव स्टोरी भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। पाखी ने घरवालों के सामने अपने और अधिक के प्यार का इजहार कर दिया है। उसने घरवालों के सामने ऐलान किया है कि वो अधिक से शादी करना चाहती हैं। ऐसे में वनराज और अनुपमा कैसे अपनी बेटी को अधिक के प्यार में फंसने से बचाएंगे। इसके अलावा शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा की कैसे बा और वनराज अनुपमा की पढ़ाई में मुश्किलें लाने की कोशिश करते हैं।

पाखी हो जाएगी लापता

अनुपमा में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। पाखी हर हालत में अधिक से शादी करना चाहती हैं। हालांकि जब वनराज को अधिक की सच्चाई पता चलती है तो वो हैरान रह जाता है। उसने पाखी को अपने प्यार के जाल में फंसाया है। ऐसे में पाखी को अधिक से दूर रखने के लिए वनराज उसे इस शहर से बाहर भेजने का फैसला लेता है। ये सब जानकर पाखी घर से भागने का फैसला लेती है। क्या पाखी का ये कदम उसके लिए खड़ी करेगी मुसीबत?

वनराज और बा बढ़ाएंगे अनुपमा की मुसीबत

अनुपमा इन दिनों अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि क्लास के समय वनराज अनुपमा को लगातार फोन करता है। क्लास में होने के दौरान अनुपमा फोन उठाकर करती हैं। मैं अपने पढ़ाई का समय किसी को नहीं दूंगी। ये सह सुनकर बा और वनराज काफी गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं कि कॉलेज जाने की वजह से अनुपमा का घर परिवार में ध्यान नहीं है। बा आगे कहती हैं कि इसलिए मैंने कभी अनुपमा को आगे पढ़ने नहीं दिया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article