टीवी मसाला

Jhala Dikhlaa Jaa 10 के जजेस पर फूटा शिल्पा शिंदे का गुस्सा, एक्ट्रेस ने लगाई करण जौहर की क्लास

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 04:46 PM IST

Shilpa Shinde angry on karan Johar: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का झलक दिखला जा 10 के जज करण जौहर पर फूटा गुस्सा। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर करण की लगाई क्लास। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Image

shilpa shinde and karan johar (image: instagram)

Shilpa Shinde angry on karan Johar: झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। शो में कंटेस्टेंट्स बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए अपने खून पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) झलक दिखला जा से अपनी हेल्थ की वजह से बाहर हुई थी। अब एक्ट्रेस ने झलक दिखला जा के जजसे पर अपनी भड़ास निकाली है। एक्ट्रेस ने शो के जज करण जौहर (Karan Johar) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) की आलोचना की है। एक्ट्रेस का खासतौर पर करण जौहर पर गुस्सा फूटा है।

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियों में एक्ट्रेस ने करण जौहर पर भड़ास निकालते हुए कहा कि क्या आप कोई ऑस्कर देने वाले हो? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

करण जौहर पर फूटा शिल्पा शिंदे का गुस्सा

एक्ट्रेस वीडियो में अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देती है। इसके बाद कहती हैं, 'मैंने कल लास्ट निया शर्मा का परफॉर्मेंस देखा, उस पर करण जौहर कहते हैं कि आपको डांस नहीं दिखा, आपको सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट भी चाहिए। आपको 3 मिनट में क्या- क्या चाहिए। आप धर्मा प्रोडक्शन की कोई फिल्म देने वाले हों या फिर आप ऑस्कर या नेशनल अवॉर्ड देने वाले हो। 3 मिनट के डांस परफॉर्मेंस के लिए एक आर्टिस्ट क्या- क्या करता है आपको उसका अंदाजा भी नहीं है'।

उन्होंन आगे कहा, 'आप रूबीना का वीडियो निकालकर देख लीजिए, कोई भी एक्सीडेंट हो सकता था। उसका कोई भी नतीजा हो सकता था। इसके बाद क्या इसके जिम्मेंदार जजेस हैं? बाद में कैंडल लेकर रास्ते में निकलने का कोई मतलब नहीं है। जब तक इंसान है उसकी कदर करो'। शिल्पा ने कहा कि ये एक एंटरटेनमेंट शो है। हर किसी को उसे उसी तरह से लेना चाहिए। एक्ट्रेस ने फैंस से भी कहा कि आप लोग क्यों लड़ रहे हैं। हर आर्टिस्ट की इज्जत करनी चाहिए।

शिल्पा ने वीडियो का दूसरा पार्ट शेयर करते हुए कहा, करण सर को डांस नहीं आता है तो वो कैसे इस बात पर टिप्पणी कर सकते हैं। उन्होंने नोरा फतेही के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए कहा कि आप भी हिंदी सिखो हमें भी अच्छा लगेगा। सिर्फ डांस - डांस नहीं होता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article