टीवी मसाला

2 साल तक बेरोजगार थीं मान्या सिंह, बिग बॉस 16 की इस कंटेस्टेंट के सांवले रंग का उड़ता था मजाक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 01:18 AM IST

miss india runner up 2020 manya singh facts : मान्या सिंह ने साल 2020 में मिस इंडिया रनरअप का खिताब अपने नाम किया था। अब वो बिग बॉस 16 में अपना जलवा दिखाने के लिए एकदम तैयार हैं।

Image

manya singh

Manya Singh Facts : 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) शुरू हो चुका है। इस बार सलमान खान के शो में टीवी, बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से कई सेलिब्रिटीज आए हैं। बिग बॉस में इस बार मिस इंडिया रनर-अप मान्या सिंह (Manya Singh) भी कंटेस्टेंट बनकर आई हैं। मान्या वहीं हैं जिन्होंने साल 2020 में मिस इंडिया रनरअप का खिताब अपने नाम किया था। अब वो बिग बॉस 16 में अपना जलवा दिखाने के लिए एकदम तैयार हैं।

2 साल तक बेरोजगार थीं मान्या सिंह

मान्या सिंह ने अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल किया है। उन्होंने बताया कि 6-7 साल की मेहनत के बाद वह मिस इंडिया पेजेंट के लिए सिलेक्ट हुई थीं और रनर-अप बनकर लौटीं। उनके लिए ये सफर आसान नहीं रहा। यही नहीं, मिस इंडिया रनर-अप बनने के बाद भी उन्हें कोई काम नहीं मिला था। करीब 2 सालों तक मान्या सिंह को कोई काम नहीं मिला था। इन दो सालों में उन्हें बस एक ऐड कमर्शियल मिला था। उनके डार्क स्किन के चलते कोई उन्हें काम नहीं देता था। लोग कहते थे कि उनकी पर्सनैलिटी एक्ट्रेसेस की तरह नहीं है। लोग उनके सांवलेपन के चलते उनका मजाक भी बनाते थे।

मान्या सिंह के पिता चलाते हैं ऑटो

मान्या सिंह कुशीनगर की रहने वाली हैं और उनके पिता मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाते हैं। मान्या सिंह बताती हैं कि मिस इंडिया रनर-अप का खिताब जीतने के बाद भी उनके पिता ऑटो चलाते हैं, क्योंकि उनको काम नहीं मिल रहा है और उनके पैरेंट्स अपनी बेटी पर कोई भार नहीं डालना चाहते थे। मान्या ने ये भी बताया कि वह हर रोज ऑडिशन देती हैं और कभी हार नहीं मानती हैं।

परेशानियों में बीता बचपन

मान्या सिंह का जन्म 2001 में कुशीनगर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। मान्या को बचपन में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा, उनका बचपन गरीबी, घरेलू हिंसा और सामाजिक ताने-बाने में बीता। इस सब के कारण, उसे बचपन की पढ़ाई से बाहर रहना पड़ा। गरीबी और आर्थिक समस्याओं के कारण मान्या को कक्षा 3 से कक्षा 8 तक की पढ़ाई छोड़नी पड़ी। इतनी सारी समस्याओं से घिरे होने के बावजूद, मान्या ने हार नहीं मानी और अपने दम पर कुछ करने का फैसला किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article