Bigg Boss 16 Latest Promo: बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। टीना दत्ता (Tina Datta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। घर में दोनों अपनी- अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लगातार दोनों एक- दूसरे के बारे में चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। टीना दत्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी के सामने शालीन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनने के बाद हर किसी के होश उड़ गए। वीकेंड का वार एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। वीडियो में सलमान खान शालीन भनोट की क्लास लगा रहे हैं। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने शालीन भनोट से कहा कि तुमने कहा एक से निकली तो दूसरे से चिपक रही है। ये किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहो हो। मैंने बस ये एक लाइन कही है। सलमान कहते हैं ये बस एक लाइन नहीं है। तुं्ूा
शालीन कहते हैं कि वो मेरी एक्स वाइफ के बारे में बोल रही है जो ठीक है। ये सब चीजें मेरी इज्जत पर आ रही हैं, तो मैं क्या करूं। सलमान कहते हैं कि मैं तुम्हारे और तुम्हारी एक्स वाइफ के बारे में काफी कुछ जानता हूं लेकिन मैंने इन चीजों का कभी खुलासा नहीं किया है। इसके बाद शालीन हाथ जोड़ लेते हैं।
सलमान खान ने लगाई शालीन भनोट की क्लास
सलमान खान ने सिर्फ शालीन पर ही नहीं टीना दत्ता की भी क्लास ली। उन्होंने टीना से कहा कि तुम क्या करने की कोशिश कर रही हूं। तुमसे शालीन ने ऐसी कौन सी चीजें मांगी थी। टीना सलमान खान के सामने रोने लगती है और कहती हैं कि मेरी इज्जत की धज्जियां उड़ रही है। मैं इस शो से बाहर जाना चाहती हूं। इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते 4 लोग घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेटेड है।
