टीवी मसाला

Bigg boss 16: घर में टीना दत्ता से शालीन भनोट ने मांगा था इनरवियर, भड़के यूजर्स बोले- शर्म करो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 19, 2023, 03:35 PM IST

Bigg Boss 16: टीना दत्ता (Tina Datta) ने प्रियंका चाहर चौधरी के सामने शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दोनों के बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास

Image

shalin bhanot and tina datta (credit pic: social media)

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 चर्चा में हैं। शो में टीना दत्ता (Tina Datta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) लगातार एक- दूसरे के बारे में चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। टीना दत्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी से शालीन को लेकर कई खुलासे किए हैं। टीना ने बताया कि शालीन ने मुझसे घर में आने से पहले कॉन्टेक्ट किया था। उन्होंने कहा था कि बिग बॉस के घर में हम मिलकर खेलेंगे। टीना ने कहा कि शालीन भनोट ने मुझे कुछ ऐसी चीजें मांगी थी, जिनका नाम मैं नेशनल टेलिविजन पर नहीं ले सकती हूं। मैं तुम्हें घर के बाहर बताऊंगी। प्रियंका ने इनवियर की तरफ इशारा किया था। लेकिन टीना ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

टीना ने कहा कि शालीन बहुत ही चीप है। वो जानबूझकर सौंदर्या के वॉशरूम में गया था। उसने कोई गलती नहीं की थी। दोनों के बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मेकर्स ने शालीन भनोट के सामने दोनों के बातचीत का वीडियो दिखाया था।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास। एक यूजर ने लिखा कि अगर तुमसे कोई ऐसी चीजें मांग रहा था तो तुम्हें तभी बोलना चाहिए था। दूसरे यूजर ने लिखा, अगर तुम्हें सब पहले से पता था तो शालीन भनोट के साथ क्यों चिपक रही थी।

इस बातचीत को देखने के बाद शालीन भनोट ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने खुद को मारने की कोशिश की। शालीन ने कहा कि वो इस घर में बहुत अकेले है और उन्हें घर जाना है। वीकेंड पर सलमान खान ने कहा कि टीना दत्ता आप इन सभी बातों का खुलासा करो, जो आपने शालीन के बारे में कहा है। वीकेंड पर सलमान खान ने टीना दत्ता और शालीन भनोट का क्लास लगाई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article