टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान की हुई बिग बॉस से छुट्टी, अब ये बड़ा बॉलीवुड सुपरस्टार करेगा वापसी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 14, 2023, 09:46 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के इस सीजन में अब एक बड़ा मोड़ आने वाला है। बिग बॉस 16 के सबसे चहेते कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने की वजह से शो को अलिवदा कह देंगे। इसके साथ ही अब खबर सामने आ रही है कि सलमान खान भी अब शो को अलविदा कहने वाले हैं।

Image

Salman Khan in Bigg Boss 16

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस को अलविदा कहेंगे सलमान खान।
  • सलमान खान का शेड्यूल काफी ज्यादा बिजी है।
  • सलमान खान अब सीधा बिग बॉस फिनाले में मजर आएंगे।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के इस सीजन की टीआरपी बीते दो सीजन के मुकाबले काफी अच्छी रही है। बिग बॉस 13 के बाद इसे अब तक के बिग बॉस के कुछ सबसे सफल सीजन में से एक माना जा रहा है। इसी वजह से इस सीजन को 4 हफ्तों तक के लिए बड़ा दिया गया है। हालांकि इस चार हफ्तों में काफी कुछ बदलाव होने वाला है। कई कंटेस्टेंट ऐसे हैं जिनका बिग बॉस के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है और वह पहले से ही डेट्स दे चुके हैं। सिर्फ कंटेस्टेंट ही नहीं बिग बॉस के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) का भी कॉन्ट्रेक्ट इस सीजन के लिए खत्म हो गया है। सलमान खान का शेड्यूल काफी बिजी है और वह पहले से ही अपनी डेट्स दे चुके हैं। अब खबर सामने आ रही हैं कि आने वाले वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह कोई और लेने वाला है। अब सलमान सीधा बिग बॉस फिनाले में ही होस्टिंग करते नजर आएंगे।

बिग बॉस 16 के सबसे चहेते कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने की वजह से शो को अलिवदा कह देंगे। अब सलमान खान भी अब शो को अलविदा कहने वाले हैं।

करण जौहर करेंगे बिग बॉस को होस्ट

सलमान खान की जगह एक बार फिर करण जौहर लेने वाले हैं। इस सीजन में पहले भी जब सलमान खान को डेंगू हुआ था तो करण जौहर ने ही उन्हें रिप्लेस किया था। एक बार फिर अब करण जौहर ही आने वाले तीन हफ्तों के लिए बिग बॉस को होस्ट करने वाले हैं। बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की जा रही हैं। इस बीच फैंस का रिएक्शन भी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस सलमान खान के इस तरह शो को बीच में छोड़ने से खुश नहीं हैं।

फैंस ने की कॉन्ट्रेक्ट बढ़ाने की मांग

इस बीच भाईजान के फैंस बिग बॉस मेकर्स से सलमान खान का कॉन्ट्रेक्ट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान पहले ही अपनी डेट्स दे चुके हैं ऐसे में ना तो मेकर्स कुछ कर सकते हैं और ना ही सलमान खान।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article