Ekta to cast Sumbul for Naagin 7: टीवी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर जल्द ही अपना सफल सीरियल नागिन शुरू करने वाली हैं, जिसके सातवें सीजन की तैयारियां चल रही हैं। इन दिनों एकता कपूर नागिन 7 (Naagin 7) की कास्टिंग पर ध्यान लग रही हैं। बताया जा रहा है कि नागिन 7 को बहुत बड़े बजट में बनेगा, जिस कारण एकता कपूर (Ekta Kapoor) कोई चांस नहीं लेना चाहती हैं। नागिन 7 में कौन सी हसीना मुख्य किरदार प्ले करेगी, यह भी अभी राज है लेकिन निर्माता एकता कपूर ने फैंस को इशारा दिया है कि वो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में जाकर अपनी नई नागिन तलाश सकती हैं। बीते साल भी एकता कपूर बिग बॉस में गई थीं, जहां उन्होंने तेजस्वी प्रकाश पर दांव खेला था। तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस की ट्रॉफी लेकर घर से बाहर आई थीं, ऐसे में कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि एकता जिस हसीना को नागिन बनाने का फैसला करेंगी वही भाईजान का शो जीतेगी।
अगर आप सोच रहे हैं कि एकता कपूर किस पर दांव खेल सकती हैं तो हम बता दें कि उनकी निगाहें सुंबुल तौकीर पर हैं। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) को एकता कपूर की तरफ से नागिन 7 के लिए अप्रोच किया गया है। बिग बॉस के घर में आकर एकता कपूर सुंबुल पर दांव लगाती दिख सकती हैं। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'मुझे नगीना बहुत पसंद है, जो मुझे बिग बॉस पर मिला था। मैंने कोरोना के बुखार में कलर्स के मेकर्स को कॉल किया था कि मुझे तेजस्वी ही नागिन 6 के लिए चाहिए। मैं जल्द ही एक फिल्म की अनाउंसमेंट करने के लिए शो पर जाऊंगी। देखना है कि इस बार मुझे कौन मिलता है?'
इमली की वजह से काफी मशहूर हैं सुंबुल तौकीर
अदाकारा सुंबुल तौकीर अपने सुपरहिट सीरियल इमली की वजह से काफी मशहूर हैं। लोग सुंबुल पर जमकर प्यार बरसाते हैं। एकता कपूर अपने नागिन सीरियल के लिए ऐसी हसीना को ही साइन करती हैं, जो लोगों को काफी पसंद हो। सुंबुल तौकीर को इमली की वजह फायदा मिल सकता है और टीवी इंडस्ट्री की सूत्र भी बता रहे हैं कि एकता कपूर सुंबुल पर ही दांव खेलेंगी।
