टीवी मसाला

Bigg Boss 16: बिग बॉस के ऑफर को अश्नीर ग्रोवर ने मारी लात! कहा- 'वहां सिर्फ नाकाम लोग..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 2, 2022, 12:16 PM IST

Ashneer Grover on Bigg Boss 16: मशहूर रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया फेम अश्नीर ग्रोवर ने बिग बॉस में एंट्री को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अश्नीर के अनुसार उन्होंने शो के मेकर्स ने अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने एंट्री से इनकार कर दिया। उनका मानना है कि सफल लोग वहां नहीं जाते हैं।

Image

Ashneer Grover on Bigg Boss 16

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस पर अश्नीर ग्रोवर ने दिया बड़ा बयान।
  • अश्नीर ने कहा बिग बॉस में केवल नाकाम लोग जाते हैं।
  • शार्क टैंक इंडिया को लेकर भी उन्होंने खुलकर बात की है।

Bigg Boss 16, Ashneer Grover: बिग बॉस 16 के घर में फिलहाल वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर तमाम सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच खबर यह भी सामने आई थीं कि शार्क टैंक इंडिया फेम अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) भी बिग बॉस के घर में नजर आ सकते हैं। हालांकि अश्नीर ने इसको लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया है कि बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए उन्हें ऑफर आया था लेकिन अश्नीर ने इनकार कर दिया। इसके पीछे उन्होंने एक बड़ा अजीब सा कारण बताया है। अश्नीर के बिग बॉस पर इस कमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

‘बिग बॉस में सिर्फ नाकाम लोग जाते हैं’

बिग बॉस के घर में एंट्री को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अश्नीर ने RED FM को कहा, ‘ बिग बॉस के लिए मुझे ऑफर आया था। लेकिन मुझे लगता है कि सिर्फ हारे हुए लोग ही वहां जाते हैं, सफल लोग बिग बॉस में नहीं जाते हैं। अश्नीर के इस कमेंट पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि एक रियलिटी शो के प्रति अश्नीर का यह रवैया सही नहीं हैं।

शार्क टैंक इंडिया पर क्या बोले?

सोनी टीवी के लोकप्रिय शो शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 से अश्नीर को बाहर कर दिया गया है। जिस पर बात करते हुए अश्नीर ने कहा, बात सिर्फ पैसों की नहीं होती है, औकात भी अच्छी होनी चाहिए।’ बता दें शार्क टैंक इंडिया में अश्नीर ग्रोवर के बेबाक रवैये के कारण उन्हें काफी लोगों ने पसंद करना शुरू कर दिया। शार्क टैंक इंडिया के बाद से ही उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।

वहीं अगर बिग बॉस के सीजन 16 की बात करें तो यह रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि टीवी एक्टर नमिश तनेजा घर में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री से सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article