टीवी मसाला

Bigg Boss 16: आरती सिंह को झूठा लगता है ये प्रतियोगी, टीना को दी संभलकर रहने की सलाह

Arti Singh calls Shalin Bhanot compulsive liar: बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी आरती सिंह (Arti Singh) ने कहा है कि शालीन भनोट (Shalin Bhanot) पक्के झूठे हैं, जिन पर टीना दत्ता (Tina Dutta) को भरोसा नहीं करना चाहिए। आरती के अनुसार, टीना को शालीन भनोट की भोली शक्ल पर नहीं जाना चाहिए क्योंकि वो लगातार टीना से झूठ बोल रहे हैं।

Image

आरती ने शालीन को कहा झूठा

Arti Singh calls Shalin Bhanot compulsive liar: बिग बॉस 16 में दर्शकों ने बीते दिनों देखा कि शालीन भनोट के पास टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर में से किसी एक को इविक्शन से बचाने का मौका था, जिसके बदले उन्हें अपनी 25 लाख रुपये की कमाई छोड़नी पड़ती, जो उन्होंने शो में रहते हुए कमाई। शालीन ने आखिरी समय पर बजर नहीं बजाया, जिसके बाद सलमान खान (Salman Khan) ने टीना दत्ता (Tina Dutta) को घर से बाहर आने का न्योता दे डाला। टीना के घर से बाहर जाने के बाद शालीन भनोट ने श्रीजिता डे और अर्चना गौतम से कहा कि उन्हें टीना कभी भी पसंद नहीं थीं। वो हमेशा से जानते थे कि टीना घर से बाहर चली जाएगी। शालीन को इस वक्त यह नहीं पता था कि मेकर्स ने उनके साथ गेम खेला है। टीना दत्ता थोड़े समय के बाद घर में वापस आ गईं और शालीन भनोट के होश उड़ गए।

बिग बॉस में हिस्सा ले चुके कई प्रतियोगी ये सीजन बहुत ध्यान से देख रहे हैं। आरती सिंह भी इनमें से एक हैं। आरती सिंह ने ईटाइम्स से बात करते हुए शालीन भनोट को झूठा बताया है। आरती सिंह ने कहा है, ‘टीना मेरी अच्छी दोस्त है। हमने साथ में काम भी किया है और पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। मुझे लगता है कि टीना शालीन की बातों पर भरोसा करती है, जो कि उसकी गलती है। घर में रहने वाले लोगों को पता नहीं चलता है कि क्या चल रहा है लेकिन टीना भावनाओं को ज्यादा तवज्जो देकर गलती कर रही है। वो बाकी सारी चीजों को नजरअंदाज कर रही है।’

आरती (Arti Singh) ने उम्मीद जताई है कि ये सब जल्द ही ठीक हो जाएगा। आरती के अनुसार, ‘मुझे लगता है कि टीना को रिएलिटी चेक मिल गया है कि शालीन कितना बड़ा झूठा है। टीना को शालीन के मासूम चेहरे पर भरोसा नहीं करना चाहिए। मुझे हमेशा से ही शालीन झूठा लगा है और मैं शो में ये देख भी पा रही हूं।’

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article