टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अर्चना ने टीना दत्ता को बताया शालीन भनोट की गर्लफ्रेंड, इस झगड़े के बाद घर में मचा नया बवाल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 1, 2022, 08:43 PM IST

Bigg boss 16: घर में अर्चना गौतम और शालीन भनोट के बीच बहुत बड़ा झगड़ा। घर में किचन की सफाई को लेकर बवाल मच गया। इससे पहले भी किचन डियूटी और राशन को लेकर घर में झगड़े होते रहे हैं। क्या इस झगड़े के बाद घर में मचेगा बड़ा बवाल।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों सुर्खियों में है। घर में एक तरफ जहां टीना और शालीन के बीच प्यार दिखाई दे रहा है तो दूसरी तरफ अर्चना गौतम (Archana Gautam) की घर में किसी ने किसी से लड़ाई होती रहती हैं। घर में एक बार फिर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और अर्चना गौतम के बीच भयंकर लड़ाई हुईं। झगड़े के दौरान दोनों एक- दूसरे पर कीचड़ उछालते हुए नजर आते हैं। कलर्स टीवी की तरफ प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है, अर्चना और शालीन ने घर में टेस्ट किया एक- दूसरे का पेशेंस। प्रोमो में अर्चना निम्रत से कहती है कि मैंने कई बार शालीन से कह दिया है कि वो गिरी हुई चाय को साफ कर लें। लेकिन वो नहीं आ रहा है। बाद में शालीन किचन के सलेब की साफ करने आते हैं और इस समय भी दोनों का झगड़ा हो जाता है।

अर्चना शालीन से कहती हैं कि तू मेरे पैर के बराबर है। इतना ही नहीं वो शालीन को टीना के नाम से चिढ़ा भी आती है, साथ ही कहती हैं कि तेरी गर्लफ्रेंड बिल्कुल भी साफ सफाई नहीं रखती हैं। बेड पर उसके कपड़े हमेशा पड़े रहते हैं।

घरवालों को मिलेगा खोई हुई प्राइस मनी वापस पाने का मौका

बिग बॉस घरवालों को टास्क देते है कि आप लोग चाहें तो एक बार फिर अपने खोए हुए 25 लाख रुपय को वापस पा सकते हैं। इस टास्क के दौरान घर के सभी सदस्यों को कैप्टन बनने का भी मौका मिलता है। ऐसे में ये घरवालों को चुनना है कि उन्हें क्या करना है? सुंबुल कैप्टेंसी की दावेदारी चुनती हैं, जिस पर अर्चना भड़क जाती है। अर्चना कहती हैं तूने तो वैसे भी कल चले जाना है। क्या करेगी कैप्टन बनकर। तू सपने में भी इस घर की रानी नहीं बन सकती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article