Bigg boss 16: बिग बॉस 16 के घर में कैद हुए कंटेस्टेंट्स को 3 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस हफ्ते फैमिली वीक चल रहा है। फैमिली वीक में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले आए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते श्रीजिता डे और साजिद खान (Sajid Khan) घर से बेघर हो सकते हैं। फिल्म मेकर साजिद खान शुरुआत से ही मीटू की वजह से लोगों के निशाने पर है। अब घर में अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) ने साजिद खान को गलत इंसान बताया है। अब्दू ने सुंबुल, सुंबुल के बड़े पापा और निम्रत के सामने साजिद खान के बारे में बात की। पहली बार शो में अब्दू ने साजिद खान के व्यवहार और अपनी रिएंट्री पर बात की।
अब्दू निम्रत के सामने कहते हैं कि साजिद खान को लगता है कि वो जो भी कर रहे हैं। वो मजेदार है, लोगों को फनी लगता है। लेकिन ऐसा नहीं है। बाहर लोग साजिद खान का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने अपने साथ हुए प्रैंक पर भी बात की। सुंबुल के बड़े पापा ने भी अब्दू का समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि साजिद खान से पूछा गया था कि घर में खान कौन अच्छा बताता है। वो कहते हैं सुंबुल तौकीर खान। तुझे रखा किस लिए खाना बनाने के लिए। पहली बार मंडली के लोग साजिद खान के खिलाफ बोलते हुए नजर आए।
अब्दू ने साजिद खान पर किया पलटवार
सुंबुल का मजाक उड़ाने पर साजिद खान का मंडली ने नहीं दिया साथ। शिव ठाकरे ने कहा कि अगर सुंबुल में से उसका बचपना निकाल देंगे तो क्या बचेगा। शिव ठाकरे के कहने पर साजिद खान ने सुंबुल से माफी मांगी। साजिद खान अक्सर घरवालों से रूर्ड बिहेवियर दिखाते हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चौधरी का नाम भी शामिल है। अब्दू घर में दोबारा आने के बाद से ही साजिद से थोड़ा दूर रहते हैं। घर में दोनों की कुछ चीजों को लेकर भी अनबन हो चुकी है।
