टीवी मसाला

Lock Upp 2: Kangana Ranaut की जेल में एंट्री लेगी बिग बॉस 14 की हसीना! मेकर्स ने दिया बड़ा ऑफर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 20, 2023, 12:34 PM IST

Nikki Tamboli in Lock upp 2: बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज के चक्कर में सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब निक्की तंबोली कंगना रनौत के शो लॉक अप 2 में नजर आ सकती हैं।

Image

nikki tamboli in lock upp 2

KEY HIGHLIGHTS
  • लॉक अप 2 में नजर आ सकती हैं निक्की तंबोली।
  • कंगना रनौत के शो में मिल सकती हैं जगह।
  • मेकर्स ने निक्की तंबोली को शो ऑफर किया है।

Nikki Tamboli in Lock upp 2: बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज के चक्कर में सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब निक्की तंबोली कंगना रनौत के शो लॉक अप 2 में नजर आ सकती हैं। बीते कई दिनों से लॉक अप 2 को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं, इस बार शो ओटीटी पर नहीं बल्कि जी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। फैंस ने कंगना रनौक के शो लॉक अप के पहले सीजन को काफी पसंद किया था, इस सीजन का विजेता मुनव्वर फारुकी को चुना गया था। अब लॉक अप 2 के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं, अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया जा रहा है कि निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) को लॉक अप 2 ऑफर किया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है।

लॉक अप 2 में नजर आएंगे निक्की तंबोली?

बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली के बेबाक रवैये को फैंस ने काफी पसंद किया था, इसके बाद निक्की तंबोली कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। अब खबर सामने आ रही है कि लॉक अप 2 के मेकर्स ने निक्की तंबोली से संपर्क किया है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि निक्की ने फिलहाल ऑफर को हां नहीं किया है, लेकिन वह शो में इंट्रस्टेड नजर आ रही हैं। अगर सब कुछ सही रहता है तो बिग बॉस 14 के बाद अब निक्की लॉक अप 2 में भी नजर आ सकती हैं।

लॉक अप 2 में नजर आ सकते हैं ये सितारे

बता दें कि इस बार लॉक अप 2 में आकाश ददलानी, निशांत भट्ट, राखी सावंत, अर्शी खान, नेहा भसीन, मूस जटाना और नैना सिंह जैसे एक्स बिग बॉस सेलेब्स नजर आ सकते हैं। लॉकअप का पहला सीजन फैंस ने काफी पसंद किया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article