टीवी मसाला

Bigg Boss 13 फेम Arti Singh की हुई सगाई, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फ्लॉन्ट की रिंग

Arti Singh Got Engaged: बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी आरती सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर सभी को बताया की उन्होंने सगाई कर ली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर एक्ट्रेस को किस किस ने बधाई दी।

Image

Arti Singh Got Engaged

Arti Singh Got Engaged: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 से सभी दर्शकों का दिल जीत चुकी आरती सिंह को आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। सिर्फ यही नहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। दरअसल कुछ समय पहले खबर आई थी की आरती सिंह लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग शादी के बंधन में इस साल बंधने जा रही है हैं। अब कुछ देर पहले आरती ने अपनी सगाई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, यहां देखिए तस्वीरें।

आरती सिंह (Aarti Singh) ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की जिसमें उनके हाथों में डायमंड रिंग दिख रही है। इसका मतलब है एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है, जिसे देख सभी फैंस काफी खुश हुए। पोस्ट पर भाभी काशमेरा ने लिखा सुंदर। आख़िरकार आपको अपना सपना मिल गया। वहीं आरती के भाई कृष्णा अभिषेक लिखते हैं की क्या बात है क्या बात है। फैंस के साथ-साथ कई टीवी इंडस्ट्री के कलाकार एक्ट्रेस को इस खुशी के लिए बधाई दे रहे हैं।

आरती सिंह के मंगेतर की बात करें तो एक्ट्रेस ने अभी तक किसी को चेहरा नहीं दिखाया है, ना ही कुछ लव स्टोरी के बारे में बताया है। इसी साल 14 फरवरी को आरती ने तस्वीर शेयर की थी मंगेतर संग लेकिन चेहरा छुपा दिया। फैंस अब दोनों की तस्वीर साथ में देखना चाहते हैं जिसकी गुहार वो हमेशा सोशल मीडिया पर लगाते रहते हैं। रिपोर्ट्स का मानना है की आरती अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहती हैं और घर में ही सात फेरे लेंगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article