टीवी मसाला

बिग बॉस फेम अर्शी खान जल्द करेंगी निकाह, क्या इस अफगानिस्तानी क्रिकेटर के घर की बनेगी बहू?

Arshi Khan Wedding: रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में नजर आ चुकीं अर्शी खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुमर्स हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने जा रही हैं और उनका दिल छुरा लिया है एक अफगानिस्तानी क्रिकेटर ने। जानिए नाम और पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Arshi Khan Wedding

Image Source: Instagram

Arshi Khan Wedding: एक्ट्रेस और मॉडल अर्शी खान इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। शो 'बिग बॉस 11' से अर्शी खान को हिंदुस्तान में बहुत फेम मिला। वहीं अर्शी अब सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम कपर काफी एक्टिव रहकर सेंसशनल रील्स बनाती है। आए दिन अर्शी खान की रील्स या तो ट्रोल होती हैं या तो उन्हे जनता काफी पसंद करती है। इस बीच खबर सामने आई कि अर्शी खान जल्द ही निकाह करने वाली है। जी हाँ, अर्शी खान का दिल किसी और ने नहीं बल्कि एक अफगानिस्तानी क्रिकेटर ने चुराया, जिसका नाम जानिए इस रिपोर्ट में।

रुमर्स हैं कि सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' (Bigg Boss 11) फेम अर्शी खान (Arshi Khan) अफगानिस्तानी क्रिकेटर आफताब आलम संग जल्द ही निकाह पढ़ेंगी। आफताब दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं जो काफी पॉपुलर हैं। कहा जा रहा है कि अर्शी और आफताब दोनों काफी समय से एक दूजे को डेट कर रहे थे। अब ये कपल साल 2026 में शादी कर सकता है। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। ये तो आपको मालूम ही है कि अर्शी खान का जन्म अफगानिस्तानी की मिट्टी पर हुआ है। ऐसे में अर्शी आफताब संग शादी कर क्या वापिस अफगानिस्तानी चली जाएंगी? वहीं इस समय अफगानिस्तान पर तालिबानियों का राज है। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर लीक हुई हर कि अर्शी से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछता हुआ नजर आ रहा है।

आफताब आलम से पहले अर्शी खान का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी संग जुड़ा था। इसी के साथ रुमर्स थे कि अर्शी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ईशान मसीह को डेट कर रही हैं। लेकिन अर्शी ने इन खबरों का खंडन कर दिया। बता दें शो 'बिग बॉस 11' में अर्शी की अदाएं और गेम ने सभी का दिल जीत लिया था।

खुशबू  डोगरा
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article