टीवी मसाला

बिदाई फेम Ashita Dhawan के ससुर की हुई मौत, शैलेश गुलाबानी के घर छाया मातम

Ashita Dhawan-Sailesh Gulabani father Passed Away: टीवी एक्ट्रेस और विदाई फेम आशिता धवन और उनके पति एक्टर शैलेश गुलाबानी इस समय शो में डूबे हुए हैं। बता दें कि आशिता धवन के ससुर यानि शैलेश गुलाबानी के पिता का निधन हो गया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Ashita Dhawan-Sailesh Gulabani father Passed Away

Ashita Dhawan-Sailesh Gulabani father Passed Away: टीवी एक्ट्रेस और विदाई फेम आशिता धवन और उनके पति एक्टर शैलेश गुलाबानी का पूरा परिवार अभी शोक में डूबा हुआ है। बता दें कि शैलेश गुलाबानी के पिता का आज निधन हो गया है। आशिता धवन और शैलेश गुलाबानी की शादी को अब 14 साल हो चुके हैं। उन्होंने 2010 में शादी की थी और उनके दो बच्चे अरमान और अमायरा हैं। शैलेश गुलाबानी का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता के बारे में ज्यादा पोस्ट नहीं किया है। हालांकि अब जानकारी समाने आ रही है कि आशिता धवन जो रिंकू धवन की बहन के ससुर जी की मौत हो गई है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बता दें कि आशिता धवन और शैलेश गुलाबानी के पिता की मौत की ज्यादा जानकारी और कारण सामने अभी नहीं आया है। ऐसे में हमारी यही कामना है कि भगवान उनके पूरी परिवार को हिम्मत दें।

इस बीच आशिता धवन और शैलेश गुलाबानी यह जोड़ा कॉलेज से एक-दूसरे को जानता था, लेकिन एक-दूसरे को कभी डेट नहीं किया। जब उन्होंने डेली सोप में काम करना शुरू किया, तो वे स्टार परिवार अवॉर्ड्स में दुबारा से मिले। इसके अलावा इस जोड़े ने नच बलिए और हंस बलिए जैसे शो भी एक साथ किए हैं। आशिता धवन और शैलेश गुलाबानी की शादीशुदा ज़िंदगी एकदम परफेक्ट है, और इस जोड़े के दो खूबसूरत बच्चे भी हैं जिनका नाम अरहमान और अमायरा है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article