टीवी मसाला

Bharti Singh को इस दुनिया में नहीं लाना चाहती थीं मां, दिल का दर्द बयां कर खुद को कहा Unwanted Child

Bharti Singh Mother Tried To Abort Her: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने अंदाज से लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भारती सिंह ने हाल ही में राज शमानी को दिये इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां उन्हें इस दुनिया में ही नहीं लाना चाहती थीं और उन्होंने इसके लिए हर तरीके अपनाए थे।

Image

फोटो क्रेडिट- भारती सिंह इंस्टाग्राम

Bharti Singh Mother Tried To Abort Her: मशहूर कॉमेडियन और कलाकार भारती सिंह अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। भारती सिंह ने लोगों को हंसाने और खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जहां आखिरी बार उन्हें 'लाफ्टर शेफ्स' में बतौर होस्ट देखा गया तो वहीं अब भारती सिंह अपने व्लॉग्स और पॉडकास्ट के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही भारती सिंह (Bharti Singh) ने राज शमानी को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में खुलकर बातचीत की। भारती सिंह ने बताया कि उनकी मां उन्हें इस दुनिया में ही नहीं लाना चाहती थीं और इसके लिए उन्हें कई हथकंडे अपनाए थे।

भारती सिंह (Bharti Singh) ने बताया कि वह अपने परिवार में तीसरा बच्चा हैं। जहां उनके पिता एक फैक्ट्री में काम करते थे तो वहीं मां हाउसवाइफ थीं। भारती सिंह ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें अबॉर्ट करने के लिए बाबाओं से जड़ी-बूटियां तक ली थीं। कॉमेडियन ने इस सिलसिले में कहा, "फिर मेरी मम्मी ने इतनी सारी जड़ीबूटियां बाबा लोगों से मिलकर खाई, पैर के बल बैठकर पोछे मारे, गर्म चीज पपीता, खजूर खा लिया कि ये रहे ना। लेकिन मुझे इस दुनिया में आना ही था। मेरी मां ने अकेले अपने आप मुझे जन्म दिया। वो घर पर अकेली थीं और मेरे पिता की नाइट ड्यूटी थी।"

भारती सिंह (Bharti Singh) ने बताया कि उनकी मां ने केवल कोर्ड काटने के लिए दाई को बुलाया था और उन्हें 60 रुपये दिये थे। भारती सिंह ने खुद को पॉडकास्ट में 'अनवॉन्टेड चाइल्ड' बताया। हालांकि भारती ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि उनके मम्मी-पापा ने उनपर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि भारती सिंह ने अपनी मां के लिए 1.60 करोड़ रुपये का घर भी खरीदा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article