Bharti Singh Crying: कॉमेडियन और टीवी शो होस्ट भारती सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 19 दिसंबर 2025 को भारती ने अपने दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया। ऐसे में अब भारती और उनके पति हर्ष दो बेटों के माता-पिता बन चुके हैं। इन दिनों भारती मैटरनिटी लीव पर हैं और बच्चे की घर पर रहकर देखभाल कर रही हैं। वहीं अब हाल ही में भारती ने यूट्यूब चैनल पर वलॉग शेयर कर अपने पोस्टपार्टम इफेक्ट को लेकर बताया कि कैसे उनके इमोशन्स कंट्रोल में नहीं हैं।
भारती भले ही टीवी दुनिया से दूर हैं लेकिन अपने फैंस के लिए यूट्यूब पर खूब एक्टिव हैं। भारती और हर्ष की जोड़ी सभी को काफी पसंद है लेकिन लाइमलाइट उनका बेटा हमेशा गोला लूट लेता है। वहीं आखिरी बार भारती सिंह को शो 'लाफ्टर शेफ 3' (Laughter Chefs 3) में देखा गया था। भारती कब शो के सेट पर लौटेंगी ये बता पाना अभी मुश्किल है।
