टीवी मसाला

Bharti Singh-Harsh Limbachiyaa ने खरीदी 1.51 करोड़ की नई कार,गोला को जन्मदिन पर मिल गया सरप्राइज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 30, 2024, 03:07 PM IST

Bharti Singh-Harsh Limbachiyaa New Car: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया यूट्यूबर पर अपने कॉमेडी वाले ब्लॉग बनाने के लिए काफी फेमस हैं, इस बीच अब भारती और हर्ष ने 1.5 करोड़ रुपये की एक नई गाड़ी खरीद ली है। हर्ष और भारती की इस नई गाड़ी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

Image

Bharti Singh and harsh Limbachiyaa New Car

Bharti Singh-Harsh Limbachiyaa New Car: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया यूट्यूबर पर अपने कॉमेडी वाले ब्लॉग बनाने के लिए काफी फेमस हैं, इस बीच अब भारती और हर्ष ने 1.5 करोड़ रुपये की एक नई गाड़ी खरीद ली है। हर्ष और भारती की इस नई गाड़ी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में हर्ष और भारती ने अपने प्यारे बेटे गोला का दूसरा जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर यूट्यूब पर दोनों के व्लॉग्स भी काफी वायरल हो रहे हैं। भारती सिंह का यूट्यूब चैनम LOL (Life of Limbachiyaas) को काफी पसंद किया जाता है।

हर्ष और भारती ने खरीदी 1.51 करोड़ की गाड़ी

इस बीच अब सोशल मीडिया पर हर्ष और भारती अपनी नई गाड़ी के चलते चर्चा में आ गए हैं। दोनों ने पास पहले भी कई लग्जरी कार थीं, इस सूच में अब एक ब्रैंड न्यू मर्सडीज का नाम भी शामिल हो गया है, जिसकी कीमत सोशल मी़डिया पर 1.51 करोड़ बताई जा रही है। आइए इस तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

हर्ष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कार के साथ अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो नई गाड़ी के साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए हर्ष ने लिखा, 'मेरी नई कार मेरी खुशी का ठिकाना है।' हर्ष और भारती को इस नई गाड़ी के लिए फैंस से लेकर सितारों की भी काफी बधाई मिल रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article