Aasif Sheikh is Able To Walk: छोटे परदे का चर्चित शो 'भाबीजी घर पर हैं' में विभूति नारायण का किरदार सभी को काफी पसंद है। बीवी से डरना और सामने वाली भाभी पर लट्टू होता होना ये सब लोगों को काफी पसंद आता है। इसी किरदार को सालों से निभा रहे आसिफ शेख इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ रोज पहले 'भाबीजी घर पर हैं'की फिल्म की शूटिंग करते हुए आसिफ शेख बीमार पड़ गए थे। सीन शूट करते हुए आसिफ बेहोश हुए और इलाज कराने आनन-फानन मुंबई लौटे। अब हाल ही में एक्टर को मुंबई के गलियारे में पैपराजी ने स्पॉट किया।
सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) फेम आसिफ शेख (Aasif Sheikh) जो बीमार पड़ने के बाद खुद के पैरों पर चल भी नहीं पा रहे थे उन्हे आज स्पॉट किया गया। एक्टर आसिफ शेख को गाड़ी से उतरते हुए देखा लेकिन वो लंगड़ाकर चल रहे थे। बाद में धीरे-धीरे चलते हुए उन्होंने अपनी बीवी का हाथ पकड़ा और उनके सहारे सीढ़ियाँ चढ़ी। हालांकि इस दौरान आसिफ ने पेप्स से कोई बात ना करते हुए बिल्डिंग के अंदर चले गए। आसिफ के चेहरे से साफ नजर आ रहा था की वो बीमार हैं और रिकवरिंग मोड़ पर चल रहे हैं।
60 वर्षीय एक्टर के पैर शूटिंग करते हुए एक सन्न हो गए थे और वो गिर पड़े। अब एक्टर बिल्कुल ठीक है और जल्द ही फिल्म की शूटिंग के लिए लौटेंगे। बता दें जल्द ही 'भाबीजी घर पर हैं' की फिल्म आने वाली है जिसके लिए शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। इसी के साथ साल 2015 में शुरू हुए इस सीरियल को 10 साल हो गए हैं। बेशक टीआरपी लिस्ट में शो कुछ कमाल ना दिखा पा रहा हो लेकिन दर्शकों को मनोरंजन जमकर करता है।
