Beintehaa Actress Preetika Rao Calls Harshad Arora Womaniser: टीवी सीरियल 'बेइंतेहा' से सुर्खियां बटोरने वाली प्रीतिका राव हाल ही में लाइमलाइट में आ गई हैं। उन्होंने अपने को-स्टार हर्षद अरोड़ा पर सरेआम संगीन आरोप लगाए हैं। प्रीतिका राव ने हर्षद अरोड़ा को 'लड़कीबाज' का टैग दिया, साथ ही उनपर इंडस्ट्री की हर औरत के साथ सोने का आरोप भी लगाया। प्रीतिका राव (Preetika Rao) अपने इन आरोपों के कारण चर्चा में आ गई हैं। लेकिन एक्ट्रेस की इन बातों के लिए लोगों ने भी उन्हें लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल, प्रीतिका राव ने एक फैनपेज के वीडियो पर कमेंट किया था। इस वीडियो में हर्षद अरोड़ा और उनके 'बेइंतेहा' से जुड़े रोमांटिक क्लिप थे। लेकिन ये वीडियो प्रीतिका राव को जरा भी पसंद नहीं आया और उन्होंने कमेंट में भड़ास निकालनी शुरू कर दी।
'बेइंतेहा' एक्ट्रेस प्रीतिका राव (Preetika Rao) अपना और हर्षद अरोड़ा का रोमांटिक वीडियो देख इस कदर नाराज हो गईं कि उन्होंने यूजर को मैसेज करके लताड़ना शुरू कर दिया। प्रीतिका राव ने मैसेज में लिखा, "शर्म आनी चाहिए आपको ऐसे वीडियो अपने पेज पर शेयर करने के लिए। मैंने आपको कई बार मना किया है कि मेरे वीडियोज उस आदमी के साथ पोस्ट न करें जो इंडस्ट्री की हर महिला के साथ सोता है। ध्यान दें: आप मेरी आत्मा और इच्छा के खिलाफ जाकर ये चीजें कर रहे हैं। कर्म आपको भुगतना पड़ेगा।"
'बेइंतेहा' एक्ट्रेस प्रीतिका राव (Preetika Rao) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने हर्षद अरोड़ा संग अपने सीन पर आगे कहा, "बेइंतेहा' में 95 प्रतिशत सीन ऐसे थे, जिसमें हमने एक-दूजे को छुआ भी नहीं और केवल 5 प्रतिशत सीन ऐसे थे जो रोमांटिक थे। फिर भी तुम मेरी इच्छा के खिलाफ जाकर ये सब कर रहे हो। शर्म आनी चाहिए, तुम अपने कर्मों का बहुत बड़ा फल भुगतोगे।" प्रीतिका राव की ये बातें देखकर लोगों ने खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "बिग बॉस 19' की तैयारी कर रही है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कर्म! अरे वो कर्म तुमने खुद ऑनस्क्रीन किये हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अगर हर्षद अरोड़ा हर औरत के साथ सोया है तो आज तक किसी ने कुछ कहा क्यों नहीं।"
