BAHL BTS Video: टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' कि कहानी इन दिनों दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रही है। हाल ही में हुआ शुरू हुआ इस शो को पिछले दो हफ्ते से अच्छी रेटिंग नहीं मिल रही। फैंस को पूरा यकीन है कि एक दिन सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' छप्परफाड़ टीआरपी लाएगा। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर शो के सेट से वीडियो लीक हुआ है। अपकमिंग एपिसोड में ऋषभ और भाग्यश्री के बीच स्क्रीन पर आग लगा देने वाला रोमांस होने वाला है। यहाँ देखें उस रोमांटिक सीन की एक झलक।
सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Achhe Lagte Hain Naya Season) के मेकर्स फैंस को सप्राइज़ देते हुए भाग्यश्री और ऋषभ का रोमांस बरसात में कराएंगे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऋषभ और भाग्यश्री दोनों बारिश में भीग रहे हैं। तभी ऋषभ अपनी शर्ट निकालकर भाग्यश्री और अपने आप को चेहरे से ढक लेगा। इसे देखकर अपको पक्का फिल्म 'आशिकी 2' की याद आई होगी जिसमें राहुल और आरोही जैकेट के अंदर किस करते हैं। ऐसे में इस सीन को देखने के बाद दर्शक पागल हो गए हैं इस एपिसोड को देखने के लिए।
स्क्रीन पर शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। कहानी कि बात करें तो आज के एपिसोड में विलेन मिया ऋषभ को बंदूक की नोक पर पकड़कर उसे बेहोश कर उसे किडनैप कर लेगी। जबकि भाग्यश्री उसके पीछे-पीछे जाती है। क्या भाग्यश्री उसे समय रहते बचा पाएगी? ये अपको आज के एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा।
