टीवी मसाला

BALH 4: हर्षद चोपड़ा-शिवांगी जोशी के फैंस को फिर मिला धोखा, अब अगले महीने की इस तारीख को टेलीकास्ट होगा शो

Harshad Chopda-Shivangi Joshi Bade Ache Lagte Hain Naya Season Gets New Release Date: टीवी के चर्चित एक्टर हर्षद चोपड़ा और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी जल्द ही सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' में नजर आने वाले हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि सीरियल की रिलीड डेट फिर से टाल दी गई है।

Image

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' की रिलीज डेट फिर बढ़ी आगे

Harshad Chopda-Shivangi Joshi Bade Ache Lagte Hain Naya Season Gets New Release Date: टीवी के चर्चित एक्टर हर्षद चोपड़ा और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी, एकता कपूर के नए शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' के साथ टीवी पर धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' को देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। शो से जुड़ी कुछ बीटीएस फोटोज सामने आई थीं, जिसमें हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की केमिस्ट्री देखने लायक रही। सीरियल को लेकर खबर थी कि ये 26 मई को टीवी पर दस्तक देगा। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) की रिलीज डेट एक बार फिर से टाल दी गई है।

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) स्टारर 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) की रिलीज के लिए लोग एक-एक दिन बेसब्री से काट रहे हैं। लेकिन सीरियल की रिलीज डेट बढ़ाकर मेकर्स ने एक बार फिर से दर्शकों को धोखा दिया है। गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' अब 16 जून को टीवी पर दस्तक देगा। इसका एपिसोड रात के 8 बजे टेलीकास्ट होगा। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2025 के कारण मेकर्स कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) में जहां शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) भाग्यश्री की भूमिका अदा करेंगी तो वहीं हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ऋषभ के रोल में दिखाई देंगे। सीरियल की कहानी ऐसे शादीशुदा जोड़े की होगी, जो सात फेरों के बंधन में बंधने के बाद एक-दूजे में प्यार की तलाश करेगा। सीरियल में शिवांगी जोशी साउथ इंडियन गर्ल की भूमिका अदा करेंगी। बता दें कि इस शो के लिए शिवांगी जोशी ने अपना वजन भी बढ़ाया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article