Bade Achhe Lagte Hain Naya Season This Actress To Play Villain: टीवी का चर्चित सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' छोटे पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार है। शो आईपीएल के बाद टीवी पर दस्तक देगा। सीरियल में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। एकता कपूर के 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को साथ देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। शो को लेकर अभी तक कई कलाकारों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं रिलीज से पहले अब एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, जो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' में विलेन की भूमिका अदा कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर के 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) में एक्ट्रेस अपर्णा दीक्षित नेगेटिव रोल अदा करती दिखाई देंगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट के मुताबिक, सीरियल में अपर्णा दीक्षित की एंट्री कंफर्म है। एक्ट्रेस ने एकता कपूर का शो भी साइन कर लिया है। लेकिन अभी तक 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' पर अपर्णा दीक्षित की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि अपर्णा दीक्षित सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के जरिए पहले भी एकता कपूर के साथ काम कर चुकी हैं।
'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' में इन सितारों की भी होगी एंट्री
अपर्णा दीक्षित से पहले 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) के लिए और भी कई स्टार्स के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में ऋषि देशमुख, दिव्यांगना जैन, नितिन भाटिया, रोहित चौधरी, मानसी श्रीवास्तव, गौरव एस बजाज, खुशबू ठक्कर, ज्योति नेगी, पंकज भाटिया और आरुषि हांडा जैसे कलाकार शामिल हैं। बता दें कि सीरियल जून तक टीवी पर रिलीज होगा।
