टीवी मसाला

Bade Achhe Lagte Hain Naya Season के लिए उत्साहित हैं रवि दुबे-सरगुन मेहता, भाग्यश्री-ऋषभ की जोड़ी के हुए फैन

Ravi Dubey-Sargun Mehta on BALH 4: सोनी टीवी पर जल्द ही 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Achhe Lagte Hain Naya Season) लौटने वाला है जिसके रिलीज का इंतजार सभी को है। अअब टीवी दुनिया के मोस्ट फेवरेट कपल सरगुन मेहता और रवि दुबे ने शो को लेकर एक्साइटमेंट दिखाते हुए वीडियो शेयर किया जो काफी मजेदार है।

Image

Ravi Dubey-Sargun Mehta on BALH 4 bade achhe lagte hain 4

Ravi Dubey-Sargun Mehta on BALH 4: एकता कपूर का शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने लगातार नई कहानियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। जल्द ही 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' रिलीज होने वाला है जिसमें पहली बार स्क्रीन पर शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी नजर आने वाली हैं। नई कहानी, चेहरे और ट्विस्ट के साथ शो दर्शकों के बीच लौटेगा। इस बीच फैंस के साथ-साथ शो के लिए टीवी के जाने माने कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता ने भी अपनी एक्साइटमेंट दिखाई। सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' के लिए कपल ने रील भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

वीडियो कि शुरुआत रवि दुबे (Ravi Dubey) से होती है जो किसी से फोन पर बात करते हुए कहता है कि 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Achhe Lagte Hain Naya Season) की भाग्यश्री बहुत प्यारी है और उसकी आँखें भी मन करता है डूब जाऊं। तभी सरगुन मेहता (Sargun Mehta) कहती हैं कि मेरा भी ऋक्षभ की आँखों में डूब जाने का मन करता है। दोनों अपने अपने पसंदीदा कलाकार की तारीफ़ों के पुल बांधते हैं। दोनों की शो को लेकर खट्टी मिट्ठी नोंक झोंक काफी पसंद आती है। इस वीडियो से साफ झलक रहा है कि सरगुन और रवि भी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' के लिए कितने उत्साहित हैं।

कपल अपनी ये रील पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखता है क्योंकि ये हमें बड़े अच्छे लगते हैं। मिलए भाग्यश्री और ऋषभ से जल्दी ही...बड़े अच्छे लगते हैं के नये सीजन के साथ लौट आया है रोमांस टेलीविजन पर, 16 जून से। बता दें शो इस 16 जून को रिलीज होगा। कहानी भाग्यश्री और ऋक्षभ कि है जो पत्नी पति होकर भी प्यार की तलाश में हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article