Ayesha Singh Approached For Bigg Boss 17: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आयशा सिंह ने 'गुम है किसी के प्यार में' की सई बनकर लाखों लोगों का दिल जीता था। उन्हें आज भी 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर खूब याद किया जाता है। आयशा सिंह (Ayesha Singh) को लेकर खबर थी कि वह 'झलक दिखला जा 11' के जरिए टीवी की दुनिया में वापसी कर सकती हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि वह 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में भी नजर आ सकती हैं।
दरअसल, टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के मेकर्स ने एक बार फिर से आयशा सिंह (Ayesha Singh) को शो के लिए अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि उनके और मेकर्स के बीच प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत जारी है। लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस 17' के ऑफर पर हामी नहीं भरी है। अगर एक्ट्रेस शो को साइन करती हैं तो यह उनका पहला रिएलिटी शो होगा। हालांकि अभी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 17' के मेकर्स की ओर से मामले पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
'बिग बॉस 17' में ऑनस्क्रीन सौतन ऐश्वर्या शर्मा से भिड़ेंगी आयशा सिंह
बता दें कि आयशा सिंह (Ayesha Singh) के अलावा ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को भी 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के लिए अप्रोच किया गया है। ऐसे में अगर एक्ट्रेस सलमान खान के घर में कदम रखती हैं तो फैंस को ऐश्वर्या और आयशा के बीच मुकाबला देखने का मौका मिलेगा। बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' में भले ही आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने साथ काम किया था, लेकिन सेट पर दोनों की कोल्ड वॉर जारी थी।
