UPTAC Round 1 Seat Allotment Result 2026 Released: यूपीटैक काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPTAC Round 1 Seat Allotment Result 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स के लिए UPTAC काउंसलिंग 2026 राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया (UPTAC Round 1 Seat Allotment Result) गया है। काउंसलिंग के पहले राउंड में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब UPTAC काउंसलिंग के ऑफिशियल पोर्टल पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।
बता दें सीट अलॉटमेंट, जेईई मेन 2026 रैंक व सीट की उपलब्धता और लागू रिजर्वेशन पॉलिसी के आधार पर तैयार किया गया है। जिन छात्रों को सीट आवंटित की गई है उन्हें निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत एडमिशन की आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए UPTAC काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UPTAC Round 1 Seat Allotment Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- ऐसे चेक करें यूपीटैक राउंड 1 काउंसलिंग का रिजल्ट
- सबसे पहले UPTAC की ऑफिशियल वेबसाइ पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPTAC Counselling Round 1 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- सीट आवंटन की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
UPTAC Round 1 Counselling: इस डेट तक करें सीट को फ्रीज
जिन अभ्यर्थियों को यूपीटैक काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटित की गई है उन्हें 20 जुलाई तक इसे स्वीकार यानी सीट एक्सेप्टेंस करना होगा। यदि आप आवंटित सीट से संतुष्ट हैं और संबंधित कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो Freeze का विकल्प चुनें। इसके बाद आप काउंसलिंग के लिए आगे हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
UPTAC Round 2 Counselling 2026 Schedule: कब होगा यूपीटैक राउंड 2 काउंसलिंग
वहीं यूपीटैक काउंसलिंग राउंड 2 के शेड्यूल की बात करें तो राउंड-2 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 21 से 22 जुलाई 2026 तक होगा। राउंड-2 सीट आवंटन (Seat Allotment) का रिजल्ट 24 जुलाई 2026 को जारी होगा। सीट कंफर्मेंशन के लिए अभ्यर्थियों को 25 से 26 जुलाई 2026 तक का समय दिया जाएगा। विकलप चुनने के लिए व ऑनलाइन सीट वापस लेने के लिए भी 25 से 26 जुलाई 2026 तक का समय है।
एडमिशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- आरक्षण प्रमाण पत्
- डोमिसाइल
- जेईई मेन का स्कोर कार्ड
- जेईई एडवांस्ड का स्कोर कार्ड
यूपीटैक काउंसलिंग व रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
