Adil Durrani in Bigg Boss 17: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ही टीवी की दुनिया में दस्तक देगा। ऐसे में मेकर्स कंटेस्टेंट्स को ढूंढने में एड़ी छोटी का जोर लगा रहे हैं। रिपोर्ट्स का मानना है की शो में मेकर्स जोड़ी वर्सेज सिंगल का थीम रख रहे हैं। जिसमें टीवी और बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियां और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके सदस्य आपस में भिड़ेंगे। अब हाल ही में शो से जुडी एक खबर आ रही है की राखी सावंत के एक्स हस्बैंड आदिल दुर्रानी बिग बॉस के घर में नजर आ सकते हैं।
कई समय से खबरें आ रही थी की राखी सावंत (Rakhi Sawant) के एक्स हस्बैंड आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में नजर आ सकते हैं। एक इंटरव्यू में देते हुए जब उनसे पूछा गया की वो असल में सलमान खान (Salman Khan) के शो में जा रहे हैं तो उनका कहना था की उनका अभी लीगल मैटर चल रहा है और कई सारी चीजें हैं। इसी के साथ उन्होंने ये कन्फर्म किया की मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया था, लेकिन इस चीज को लेकर वो अपनी टीम से पहले बात करेंगे।
कई दिनों से आदिल दुरानी ने जेल से बाहर आकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। जिसमें उन्होंने राखी और अपनी शादी को लेकर एक से बड़ कर एक खुलासे किए थे। इसी के साथ राखी की बेस्ट फ्रेंड ने भी राखी के उपर धमकाने का आरोप लगाया है। जानकरी के लिए बता दें की राखी ने आदिल के साथ साल 2022 में शादी की थी। इसी साल एक्ट्रेस अपने पति पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके चलते आदिल को जेल जाना पड़ा था।
