टीवी मसाला

Virat Kohli के एक लाइक ने Avneet Kaur को बना दिया मशहूर, झटके में बढ़ गए फॉलोअर्स

Virat Kohli Made Avneet Kaur Sensation Overnight: कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने गलती से अवनीत कौर की तस्वीर पर लाइक कर दिया था। ऐसे में ये खबर आग की तरह हर जगह फैल गई। अब विराट कोहली के एक लाइक से अवनीत कौर को करोड़ों का फायदा हुआ है लेकिन कैसे जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Avneet Kaur Virat Kohli Controversy

Virat Kohli Made Avneet Kaur Sensation Overnight: टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले अवनीत कौर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद तो वो घर-घर और भी मशहूर हो गईं। दरअसल भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने गलती से एक फैंन पेज पर अवनीत कौर की तस्वीर लाइक कर दी थी। जिसके बाद विराट कोहली का नाम अवनीत कौर संग जुडने लगा और सोशल मीडिया पर तो मीमस की बाढ़ तक आ गई। लेकिन अब विराट कोहली की एक गलती की वजह से अवनीत कौर का फायदा हो गया है।

विराट कोहली (Virat Kohli) एक लाइक से रातों-रात अवनीत कौर (Avneet Kaur) के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स डबल हो गए। सीधा 2 मिलियन नए लोगों ने अवनीत कौर को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया। सिर्फ यही नहीं अवनीत के पोस्ट की कीमत पहले 2 लाख थी जो अब बढ़कर 2.6 लाख हो गई है। सिर्फ यही नहीं अवनीत कौर को 72 घंटों में ब्यूटी और फिटनेस ब्रैंड की डील्स भी ऑफर हुई हैं। इन सब की वजह से अवनीत कौर की नेट वर्थ 41 मिलियन डॉलर यानी 5 करोड़ के पार चली गई है। ऐसे में फैंस हैरान है कि एक लाइक से किसी की जिंदगी बदल जाएगी ये सोचना भी आसान नहीं है।

हालांकि पोस्ट को लाइक करने के बाद विराट कोहली ने सफाई भी दी थी कि 'मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि फ़ीड साफ़ करते समय एल्गोरिथ्म ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। मैं अनुरोध करता हूँ कि कोई अनावश्यक धारणा न बनाई जाए।' हालांकि अभी तक अवनीत ने इस कंट्रोवर्सी पर कुछ रिएक्ट नहीं किया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article