Asim Riaz Cryptic Post: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' फेम असीम रियाज अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी ब्रेकअप तो कभी लड़ाई-झगड़ों की खबरों से असीम सोशल मीडिया पर ट्रोल होते हैं। कई समय से असीम मेंटोर बन शो 'बैटलग्राउन्ड' में नजर आ रहे थे लेकिन अपने गुस्से के चलते उन्हे इस शो से निकाल दिया गया। अब निकाले जाने के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसे देख ऐसा लग रहा है कि असीम ट्रोलर्स और मेकर्स को कुछ कहना चाहते हैं। इस रिपोर्ट में देखिए असीम का लेटेस्ट पोस्ट।
रियलिटी शो 'बैटलग्राउन्ड' से निकाले जाने के बाद असीम रियाज (Asim Riaz) को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि शो के दौरान असीम ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और रुबिना दिलैक और अभिषेक मल्हान संग बुरी तरह लड़ाई हुई। असीम की बतमीजियों को मद्दे नजर रखते हुए एक्टर-मॉडल को रातों-रात मेकर्स ने शो से बाहर का रास्ता दिखाया। इस कंट्रोवर्सी के बीच असीम ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कि जिसमें एक्टर मिडल फिंगर दिखाते हुए नजर आए। असीम की तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि ये चीज उन्होंने मेकर्स और ट्रोल कर रहे लोगों को दिखाई।
इंटरनेट पर असीम का पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। असीम के साथ ये पहली बार नहीं हुआ है शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' से भी उन्हे निकाला गया था। सेट पर कंटेस्टेंट के साथ-साथ असीम ने मेकर्स और रोहित शेट्टी संग बतमीजी की थी। ऐसे में मेकर्स ने उन्हे शो से जाने के लिए कहा।
