Asim Riaz Cryptic Post For Niyati Fatnani: कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi) में कई समय पहले हुई कंट्रोवर्सी लगता है खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल सेट पर असीम रियाज और शो के होस्ट रोहित शेट्टी की बहस हुई थी जो एक लड़ाई में तब्दील हो गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं बात इतनी बढ़ गई थी असीम को मेकर्स ने शो से बाहर निकाल दिया था। कुछ समय पहले शो की कंटेस्टेंट नियति फतनानी ने बताया था कि जब असीम वाली झगड़ा हुआ था तो रोहित शेट्टी के बॉडीगार्ड्स तक बीच में आ गए थे। अब एक्ट्रेस को जवाब देते हुए असीम ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
असीम रियाज (Asim Riaz) ने अपने पोस्ट पर लिखा कि कुछ लोगों को बस चेहरे पर हाई-फाइव चाहिए लेकिन कुर्सी से। यह देख लोगों ने अनुमान लगाया की शायद असीम ने नियति द्वारा कीये गए वादों पर तंज कसा है। नियती ने पॉडकास्ट पर यह भी कहा था कि जो लड़ाई हुई सेट पर हुई थी उसे ज्यादा ऑन एयर नहीं किया गया था। असीम अब तक शो से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर कई बार जवाब दे चुके हैं, हालांकि अभी तक उस दौरान क्या हुआ था यह किसी को मालूम नहीं है।
शो के मेकर्स ने इस लड़ाई की वीडियो भी एपिसोड में टेलीकास्ट किया था जिसमें असीम एक टास्क करने से मना कर देते हैं। ऐसे में जब रोहित उन्हे समझाने लगते हैं लेकिन एक्टर उन्ही से बतमीजी करते हुए दिखे। असीम की सिर्फ रोहित संग नहीं बल्कि अभिषेक कुमार, शालीन भनोट और करणवीर मेहरा संग भी झगड़ा हुआ था।
