टीवी मसाला

रेप केस में आशीष कपूर को कोर्ट ने भेजा 14 दिनों के लिए जेल, टीवी एक्टर की बढ़ी मुश्किलें

Ashish Kapoor Remanded: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर आशीष कपूर कथित सामूहिक रेप मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब लगता है आशीष की मुश्किलें इस केस में और बढ़ गई हैं। कोर्ट ने एक्टर को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पढ़िए पूरा मामला इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Ashish Kapoor Fan Page

Ashish Kapoor Remanded: टीवी जगत के अभिनेता आशीष कपूर इन दिनों महिला संग किये दुष्कर्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले एक महिला ने आशीष कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला ने शिकायत पुलिस स्टेशन जाकर दर्ज कराई जिसके बाद एक्टर को दिल्ली पुलिस ने पुणे में पकड़ लिया था। आशीष पर लगे इन इल्जामों को सुन सभी सन्न रह गए। अब हाल ही में इस केस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रेप केस मामले में आशीष कपूर को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने पुलिस द्वारा की पूछताछ के बाद टीवी एक्टर आशीष कपूर (Ashish Kapoor) को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजना का फैसला सुनाया। बीते दिन यानी शनिवार को आशीष कपूर का एम्स में पोटेंसी टेस्ट कराया गया था। ये टेस्ट तब होता है जब आरोपी खुद को नपुंसक बताकर केस से बचने की कोशिश करता है। ऐसे में पोटेंसी टेस्ट से इस रेप केस मामले में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी। अब दिन पर दिन आशीष कपूर की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।

बता दें आशीष कपूर ने अगस्त महीने में दिल्ली के सिविल लाइन घर स्थित में पार्टी रखी जिसमें पीड़िता भी आईं थी। पार्टी के दौरान आशीष कपूर ने घर के बाथरूम में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। सिर्फ यही नहीं पीड़िता ने सामूहिक बलात्कार का इल्जाम लगाया था। आशीष और पीड़िता की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और वो पेशे से एक ईवेंट मैनेजर हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article