Shaheer Sheikh ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से कर ली सगाई, इंस्‍टाग्राम पर कुछ इस तरह साझा की गुड न्‍यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2020, 06:26 PM IST

Shaheer Sheikh- Ruchika Kapoor Engaged: 'ये रिश्‍ते हैं प्‍यार के' फेम एक्‍टर शहीर शेख ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से सगाई कर ली। इंस्‍टाग्राम पर शहीर शेख ने फैंस को यह खुशखबरी दी है।

Shaheer Sheikh ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से कर ली सगाई, इंस्‍टाग्राम पर कुछ इस तरह साझा की गुड न्‍यूज

Shaheer Sheikh- Ruchika Kapoor Engaged: 'ये रिश्‍ते हैं प्‍यार के' फेम एक्‍टर शहीर शेख ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से सगाई कर ली। इंस्‍टाग्राम पर शहीर शेख ने फैंस को यह खुशखबरी दी है। शहीर शेख ने रुचिका को शादी के लिए प्रपोज किया और उन्‍होंने हां कह दी। इसके बाद शहीर ने इंस्‍टाग्राम पर रुचिका की इंगेजमेंट रिंग भी दिखाई है। शहीर और रुचिका के फैंस इस खबर को सुनकर बेहद खुश हैं और इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें बधाई दे रहे हैं। 

शाहीर शेख ने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह रुचिका का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। तस्‍वीर में रुचिका की उंगली में इंगेजमेंट रिंग नजर आ रही है। फोटो शेयर करते हुए साथ शाहीर शेख ने लिखा, '#TuHasdiRave अपनी बाकी जिंदगी के लिए मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं। #ikigai' बता दें टीवी अभिनेता शाहीर शेख इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शाहीर शेख लव लाइफ से फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

कौन हैं रुचिका कपूर 

रुचिका कपूर एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और वाइस प्रेसिडेंट हैं। काफी समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शहीर कई दफा रुचिका की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर पर चुके हैं। कुछ समय पहले उन्‍होंने रुचिका का एक फोटो शेयर कर लिखा था- 'नेवर माइंड इट्स माय गर्ल...।' 

इस साल शादी करेंगे शहीर?

शहीर को लेकर खबरें हैं कि वो इस साल दिसंबर में रुचिका से शादी कर सकते हैं। मालूम हो कि पिछले महीने शहीर ने रुचिका की फोटो शेयर कर उन्हें 'माय गर्ल' कहा था, जिसके बाद तमाम टीवी एक्टर्स और फैंस ने कमेंट उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। शहीर ने रुचिका के पोस्ट के साथ 'ikigai' का इस्तेमाल किया जो कि एक जापानी शब्द है, जिसका मतलब जीने की वजह होता है।

End of Article