Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Update: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। आपने देखा कि सीरियल में 5 साल का लीप आया है। पांच साल बाद सई और विराट के रास्ते अलग हो चुके हैं। सई जब विराट से दूर जा रही थी तो रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में सई से उसका बेटा विनायक दूर हो गया था। बाद में विनायक विराट को मिला और सई के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली।
विराट से दूर होकर सई ने बेटी सवि को जन्म दिया। अब पांच साल बाद कहानी ने करवट ली है। सई अपनी बेटी सवि के साथ गढ़चिरौली में रह रही है। विनायक अपने स्कूल के कैंप में आया है। यहां उसके पैरों में दर्द होता है और सई उसका इलाज करती है। यहां विनायक और सवि की दोस्ती हो गई है। विराट यहां विनायक से मिलने आएगा। इस दौरान विनायक और सवि को किडनैप करने गुंडे आएंगे। इसके बाद विराट सवि की जान गुंडों से बचाएगा।
हालांकि ये देखने वाली बात होगा कि क्या इस घटना की वजह से विराट का सई से सामना होगा या नहीं। दूसरी तरफ सीरियल में बड़ा ट्विस्ट ये है कि जगताप की एंट्री होने वाली है। सम्राट के मर्डर के आरोप में वह जेल में था और अब वह छूटकर आएगा। इसके बाद सई के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ाएगा।
जगताप कंकोली में अपनी नई जिंदगी शुरू करेगा। यहां फिर से उसे सई मिल जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब जगताप सई की बेटी से दोस्ती करेगा और सई के दिल में जगह बनाने की कोशिश करेगा। लेकिन जब उसका विराट से सामना होगा तो उसे अग्निपरीक्षा देनी होगी। सई को ये साबित करना होगा कि सवि उसकी और विराट की बेटी है जबकि सब गलत समझेंगे कि सवि सई और जगताप की बेटी है।

