Nia sharma Tattoo: क्‍या है निया शर्मा के इस टैटू का मतलब, अक्‍सर फोटो में दिख जाती है झलक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2021, 11:20 AM IST

Nia Sharma Tattoo, Latest Photoshoot: जानी मानी टीवी अदाकारा निया शर्मा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपने टैटू को लेकर सुर्खियों में हैं।

Nia sharma Tattoo: क्‍या है निया शर्मा के इस टैटू का मतलब, अक्‍सर फोटो में दिख जाती है झलक

Nia Sharma Tattoo, Latest Photoshoot: जानी मानी टीवी अदाकारा निया शर्मा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपने टैटू को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में निया शर्मा ने नया फोटोशूट कराया था जिसमें उनके हाथ पर बना ये टैटू दिखा। पहले भी कई बार तस्‍वीरों में यह टैटू नजर आ चुका है। इस टैटू में तीन शब्‍द लिखे हैं और फैंस ने खूब कोशिश की ये जानने की कि इन तीनों शब्‍दों का मतलब क्‍या है। 

निया शर्मा के कई फैंस और चाहने वालों ने अंदाजा सही लगाया और बताया कि इस टैटू में लिखे तीन शब्‍दों का मतलब क्‍या है। फ‍िर भी आज हम आपको बताएंगे कि निया शर्मा के हाथ पर टैटू की शक्‍ल में ल‍िखे ये तीन शब्‍दों का क्‍या मतलब है। निया शर्मा के हाथ पर बने टैटू का मतलब है - Have a Nice Day. 

टैटू को लेकर कही ये बात (Nia Sharma on Her Tattoo)
अपने टैटू को लेकर निया शर्मा ने खुद भी बात की और बताया कि उनके इस टैटू पर लिखे शब्‍द Latin भाषा के हैं जिसका मतलब होता है Have a Nice Day! ये शब्‍द और उनका फॉन्‍ट निया ने खुद तय किया है और Aliens Tattoo पर उन्‍होंने इसे गुदवाया है।

बता दें कि निया शर्मा काफी हॉट और स्‍टाइलिश अदाकारी मानी जाती हैं। वह दिलकश तस्‍वीरों से फैंस का दिल जतती हैं। निया शर्मा ने अपनी अदाकारी से सनसनी मचा दी थी जब उन्‍होंने एक सीरीज में अपनी फीमेल कोस्‍टार को ऑनस्‍क्रीन लिपलॉक किस किया था।

हाल ही में निया शर्मा ने अपना 31वां जन्‍मदिन मनाया है। उन्‍होंने  घर पर मां-भाई और फ्रेंड्स के साथ निया शर्मा ने देर रात केक काटा था और खूब पार्टी की थी। निया शर्मा अक्सर अपने फैशनसेंस के लिए चर्चा में रहती हैं। जन्मदिन पर भी एक्ट्रेस ने खास ड्रेस को चुना। मिडनाइट पार्टी में ब्लू रंग के हॉल्टर-नेक गाउन में निया शर्मा काफी गॉर्जियस लग रही थीं। प्लंजिंग नेकलाइन और फ्रंट स्लिट ने उनके बर्थडे लुक में ग्लैमर का तड़का लगाया था। 

End of Article