बिग बॉस 15 फेम विशाल कोटियन ने पिता को गिफ्ट की लाखों की कार, जल्द मराठी फिल्म में चलाएंगे अपना जादू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 07:45 AM IST

Vishal Kotian Buy a Car for father: बिग बॉस 15 फेम विशाल कोटियन ने अपने पिता का जन्मदिन और गुड़ी पड़वा को खास अंदाज में मनाया। एक्टर ने पिता को एक नई कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत लाखों में है...

बिग बॉस 15 फेम विशाल कोटियन ने पिता को गिफ्ट की लाखों की कार, जल्द मराठी फिल्म में चलाएंगे अपना जादू

BB Fame Vishal Kotian Buy a Car: विशाल कोटियन को कौन नहीं जानता। बिग बॉस-15 में आने के बाद विशाल कोटियन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, इस सीजन में वो पहले ऐसे सेलेब थे जो खुलकर साम-दाम दंड-भेद का इस्तेमाल करते थे। यहां तक कि विशाल कोटियन ही थे जिनकी वजह से बिग बॉस-15 के फेमस कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा में खूब लड़ाई होती थी। क्योंकि करण को बिल्कुल पसंद नहीं था कि तेजस्वी, विशाल के क्लोज हों। हालांकि बिग बॉस-15 में विशाल कोटियन और तेजस्वी प्रकाश के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। अब विशाल कोटियन एक बार फिर से चर्चा में हैं। 

दरअसल विशाल कोटियन ने हाल ही में एक बेहद महंगी कार खरीद ली है और खास बात ये है कि इसे उन्होंने अपने पिता को गिफ्ट किया है। बिग बॉस 15 फेम विशाल कोटियन ने अपने पिता का जन्मदिन और गुड़ी पड़वा को खास अंदाज में मनाया। अभिनेता ने अपने पिता के लिए एक खास सरप्राइज प्लान किया और उन्हें बहुत ही लग्जरी कार गिफ्त की।

विशाल ने इस गुड़ी पड़वा में अपने पिता को एक नई कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है। कोटियन के लिए यह डबल सेलिब्रेशन जैसा है, क्योंकि यह न केवल गुड़ी पड़वा सेलिब्रेश था बल्कि उनके द्वारा पिता को दिया गया जन्मदिन गिफ्ट भी है। बिग बॉस 15 के घर में रहने के दौरान विशाल कोटियन को अक्सर अपने पिता के बारे में बात करते देखा गया था। तब उन्होंने अपनी इच्छा के बारे में बताया था कि वह किसी दिन अपने पिता को एक कार देना चाहेंगे और आज वो सपना सच हो गया है।

फैंस ने विशाल कोटियन हमेशा अपने पिता के सबसे करीब देखा है। विशाल का प्यार अक्सर ऑन और ऑफ कैमरा उनके पिता के लिए देखा गया है। 
सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर करने से लेकर बिग बॉस के घर में उनका पत्र पढ़ने तक, विशाल अपने माता-पिता के साथ स्ट्रांग बंधन को व्यक्त करने से कभी नहीं कतराए हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो विशाल जल्द ही एक मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे, वह कई रियलिटी शो के लिए एंकरिंग के लिए भी बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही इसके बारे में खुलासा करेंगे।

End of Article